Weather News : राजस्थान समेत इन राज्यों में कल से बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

The Chopal, नई दिल्ली: इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग-अलग रंग दिखाई दे रहा है। देश के कई इलाकों में तो गर्मी पड़ रही है तो कई राज्यों में बारिश और आंधी की संभावना भी है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए बताया कि पूर्वी भारत में अगले दो दिनों तक बारिश और आंधी, तूफान आ सकता है। दक्षिण, मध्य और पूर्वी भारत में 15-17 मार्च के दौरान बारिश की संभावना भी है।
गुजरात राज्य में हीटवेव
देश में आगामी 24 घंटे के दौरान सौराष्ट्र, कच्छ, तटीय कर्नाटक, कोंकण व गोवा में पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा। गुजरात के अन्य इलाकों, विदर्भ, केरल, पश्चिमी राजस्थान, मराठवाड़ा, आंध्रप्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, छततीसगढ़, ओडिशा में तापमान 35-37 डिग्री के बीच तक मौसम विभाग द्वारा दर्ज किया। सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण में हीटवेव की भी स्थिति रही।
कश्मीर में बारिश छत्तीसगढ़ में तेज हवाएं चलेगी
जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 12-13 मार्च, उत्तराखंड व हिमाचल में 13-15 मार्च को बारिश भी हो सकती है। वहीं 13 -15 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश व 14-15 मार्च को गुजरात, छग में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
राजस्थान में बारिश
राजस्थान में 13 -14 मार्च को बारिश की संभावना बन रही है। 13 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ इस क्षेत्र में सक्रिय हो रहा है। इसके कारण बारिश के साथ कई क्षेत्रों में आंधड़ और ओले पड़ने की भी संभावना भी जताई जा रही है। इसके कारण खेतों में तैयारी हो चुकी फसलों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका बन रही है। इस समय किसान सरसों के फसल की कटाई कर रहे हैं। गेहूं भी लगभग खेतों तैयार हो चुका है।