The Chopal

Wether: हरियाणा से लेकर दिल्ली-NCR का मौसम को लेकर IMD ने जारी किया बुलेटिन

   Follow Us On   follow Us on
हरियाणा से लेकर दिल्ली-NCR का मौसम का मिजाज हुआ खुशनुमा

THE CHOPAL - भंयकर गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार को बरसात होने से लू का दौर फिलहाल थम गया है। मौसम विभाग ने 26 मई तक दिल्ली सहित कई राज्यों में झमाझम बरसात होने की भविष्यवाणी की है। बुधवार की शाम से दिल्ली-NCR में मौसम सुहाना हो गया और हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। गुरुवार की सुबह दिल्ली-NCR में मौसम सामान्य नजर भी आया। 

ये भी पढ़ें - Supreme Court: अवैध कब्जा करने वाला होगा अब जमीन का असली मालिक, कोर्ट ने लिया ये फैसला 

हल्की हवाएं सुबह के समय भी चल रही थीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा, लगभग पूरे देश में लू का प्रकोप थम गया है। अब TEMP. में कमी आएगी और बादल छाए रहेंगे। दिल्ली, UP, हरियाणा राजस्थान, पंजाब और चंडीगढ़ में ओलावृष्टि, आंधी और भारी बरसात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बरसात और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

ये भी पढ़ें - किसानों के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात, IMD के अनुसार इस बार चौपट होगी फसल 

आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम TEMP. 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हल्की बरसात और धूल भरी आंधी भी हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा गुरुवार और शुक्रवार को तेज बरसात होने की उम्मीद नहीं है पर हल्की बरसात हो सकती है। मौसम वैज्ञानी ने कहा कि महीने के अंत तक अधिकतम तापान 40 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस साल पहले ही 60.4 एमएम बरसात दर्ज हो चुकी है। बरसात और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भी सुधार होने का अनुमान है। आज दिल्ली की हवा सुबह के समय मध्यम श्रेणी में रही। 

ये भी पढ़ें - राजस्थान में झमाझम बारिश से किसान के चेहरे खिले,आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश के साथ ओलावृष्टि अलर्ट 

उधर, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। न्यूनतम TEMP. में भी गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बरसात की संभावना है। अनुमान जताया गया है कि आंधी और बरसात दोपहर बाद या फिर रात के समय होगी। 

प्रदूषण से भी राहत मिली

मौसम में हुए बदलाव से दिल्ली वालों को गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण से भी राहत मिली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 158 के अंक पर रहा।

पारा 38 डिग्री पर रहेगा

दिल्ली वालों के लिए राहत की बात यह है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले चार-पांच दिन रहने वाला है। वातावरण में बनने वाली नमी से 30 मई तक अधिकतम TEMP. के 38 डिग्री से नीचे रहने का अनुमान है।