यूक्रेन में फंसी हरियाणा की इस लड़की ने किया देश छोड़ने से इनकार, कारण जान हो जायेगे हेरान
यूक्रेन में फंसी एक मेडिकल छात्रा ने देश को छोड़ने से इनकार कर दिया है. क्योंकि, यहां पर जिस घर में वह किराए पर रह रही थी, इस दौरान नेहा को अपनी मालिक और उसके बच्चों से काफी लगाव हो गया है, जिसके बाद तीनों बच्चों के साथ हरियाणा की यह लड़की अभी बंकर मे रह रही हैं और तीनों बच्चों की सुरक्षा के लिए लड़ रही है.
नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बाहर निकलाने के लिए भारत सरकार लगातार जुटी हुई है. इस क्रम में वहां पर फंसी हरियाणा की एक मेडिकल स्टूडेंट ने यूक्रेन छोड़ने से मना कर दिया है. दरअसल, 17 साल की यह लड़की अपनी पीजी की मालिक और उनके तीन बच्चों के साथ यूक्रेन में रह रही थी.
जानिए वजह
द ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा की इस लड़की को वॉर कंट्री छोड़ने का मौका भी मिला है, लेकिन उसने मना कर दिया है. इसके पीछे की वजह है यह है कि जिस घर में हरियाणा कि यह लड़की रह रही थी उस महिला का पति देश में चल रहे युद्द के लिए यूक्रेनी सेना में शामिल हो चुका है, जिसके बाद इस लड़की ने इस महिला और उसके तीन बच्चों को समर्थन करने के लिए वही खड़ी हुई है.
नेहा ने कहा- तीन बच्चों और उसकी मां की करती रहूँगी रक्षा
रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के चरखी दादरी जिले में रहने वाली एक नेहा ने अपनी मां से कहा है कि,' मैं रहूं या न रहूं, लेकिन मैं इन बच्चों और उनकी मां को ऐसी स्थिति में नहीं छोड़कर आउगी'. रिपोर्ट क अनुसार, नेहा के पिता इंडियन आर्मी में थे. पिछले साल ही नेहा ने यूक्रेन के मेडिकल कॉलेज में एडमिशन लिया था. अभी फिलहाल नेहा एक बंकर में एक महिला और उनके तीन बच्चों के साथ रह रही है.
ब्लास्ट की सुनी थी आवाज
उन्होंने हाल ही में अपने परिवार से बताया है कि हमें बाहर होने बाले ब्लास्ट की आवाज भी सुनाई दे रही थी, लेकिन अभी हम लोग ठीक हैं. एमबीबीएस की स्टूडेंट नेहा ने यूक्रेन की राजधानी कीव में एक निर्माण इंजीनियर के घर में रूम लिया हुआ था क्योंकि उन्हें हॉस्टल में रूम नहीं मिल रहा था.
Also Read : Russia Ukraine War-अब यूक्रेन की मदद को आगे आए एलोन मस्क खोली अपनी स्टारलिंक इंटरनेट सेवाए
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह पोस्ट
नेहा की मां की खास दोस्त सविता जाखर (Savita Jakhar) ने कहा कि नेहा अपनी हाउस के मालिक और उनके बच्चों से काफी अटैच किया हैं. यूक्रेन में युद्द के बढ़ते खतरे को देखते हुए उसे देश छोड़ने को कहा गया है, लेकिन उन्होंने यूक्रेन नहीं छोड़ा है. सोशल मीडिया पर साविता जाखर ने एक पोस्ट भी शेयर किया हुआ है जो, तेजी से वायरल हो रहा चुका है, जिस पर बड़ी संख्या में लोग नेहा की करुणा और दृढ़ संकल्प की प्रशंसा किए जा रहे हैं.
अपनी जान की परवाह किए बिना यूक्रेन में रही हैं नेहा
सविता ने लिखा है कि,'नेहा जानती है कि उनकी जान जा सकती है उसके बाद भी वह वहां पर टिकी हुई हैं. बता दें कि सविता जो हरियाणा के झज्जर जिले के झांसवा गांव की रहने वाली है, लेकिन अब एक फ्रांसीसी नागरिक है जो वर्तमान में कोपेनहेगन, डेनमार्क में स्थित है.

