The Chopal

ताबड़तोड़ मिसाइल के हमलों से दहला उठा यूक्रेन, फ्लाइट बैन लगाया EU ने रूस पर

रूस-यूक्रेन वार (Russia-Ukraine War) के पांचवे दिन यूक्रेन (Ukraine) पर तगड़ा मिसाइल अटैक किया गया है. इस बीच कीव और आस-पास एक साथ कई मिसाइलें दागी जाने की सूचना आ रही है. हमला किसने किया यह फिलहाल साफ नहीं हो पाया है.

   Follow Us On   follow Us on
mishyale attack

कीव: रूस-यूक्रेन वार (Russia-Ukraine War) के पांचवे दिन यूक्रेन (Ukraine) पर तगड़ा मिसाइल अटैक किया गया है. इस बीच कीव और आस-पास एक साथ कई मिसाइलें दागी जाने की सूचना आ रही है. हमला किसने किया यह फिलहाल साफ नहीं हुआ है. इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Puitn ) ने रूसी सेना को आदेश जारी किया है कि उसकी न्यूक्लियर फोर्स हाई अलर्ट पर रखी जाए.

जिसके बाद पूरी दुनिया की बेचैनी बढ़ाकर रख दिया है. पुतिन के इस आदेश के बाद दुनिया पर परमाणु युद्ध का संकट मंडराने लगा है. अमेरिका (US) सहित कई पश्चिमी देश पुतिन के बयान को परमाणु धमकी (Neuclear Threat) बता रहे हैं. अमेरिका ने इसके खिलाफ संयुक्त राष्ट्र (UN) से भी शिकायत की गई है. वहीं NATO ने भी पुतिन के बयान को खतरनाक करार दिया है.

सीडीएस के साथ हुई बैठक

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CHIEF OF DEFENCE STAFF) वालेरी गेरासिमोव से मुलाकात की गई है. हालांकि इस बैठक में क्या चर्चा यह अभी साफ नहीं हो पाया है. लेकिन फिलहाल बड़ी खबर यह आ रही कि पुतिन ने अपने रक्षा मंत्री और CDS के साथ बैठक की गई है.

Also Read : यूक्रेन में फंसी हरियाणा की इस लड़की ने किया देश छोड़ने से इनकार, कारण जान हो जायेगे हेरान

यूरोपियन यूनियन का रूस पर बड़ा एक्शन

यूरोपीय संघ ने रूस के सभी तरह के जहाज़ों के लिए अपने एयर स्पेस बंद कर दिए है. यूरोप संघ ने रूस के जहाजों के लिए अपने एयर स्पेस पर प्रतिबंध लगा रखा है. यानी अब रूस अब यूरोपीय संघ के क्षेत्र में उतरने, उड़ान भरने या ऊपर से उड़ान नहीं भर पायेगे. यही नहीं रूस से संबंधित किसी भी तरह के हवाई जहाज़ चाहे वो पर्सनल हवाई जहाज या चार्टर्ड प्लेन हो. सभी तरह की उड़ानों पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

रूस पर प्रतिबंध दुनिया को विश्व युद्ध की ओर धकेल रहा हैं: बेलारूस

रूस पर लग रहे प्रतिबंधों को लेकर बेलारूस ने टिप्पणी करते हुए कहा है. कि ये प्रतिबंध रूस को तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेला जा रहा हैं. बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्ज़ैंडर लुकाशेंको ये टिप्पणी की है कि रूस पर जो प्रतिबंध लगाया जा रहा हैं. वो उसे तीसरे विश्वयुद्ध की ओर धकेल रहे हैं.