Russia Ukrain War: रूस ने बताया कि उसे अब तक कितना हुआ नुकसान, यूक्रेन ने किया दावा कि उसके मारे गए 4300
रूस ने पहली बार स्वीकार किया है कि यूक्रेन के साथ जंग में उसके सैनिकों की भी जान जा रही है. हालांकि, उसने संख्या का अब तक कोई खुलासा नहीं किया है. वहीं, यूक्रेन का बताया है कि उसने रूस के 4,300 सैनिक मार गिराए गए हैं और 200 को बंधक भी बना लिया है.
Mosco: रूस की सेना भले ही यूक्रेन से अधिक शक्तिशाली है, लेकिन इस जंग (Russia-Ukraine War) में उसे भी नुकसान उठाना पड़ा है. रूस ने रविवार को माना कि यूक्रेन में उसके कुछ सैनिक हताहत हो रहे हैं. युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहली बार है जब रूस ने अपने सैनिकों के मारे जाने की बात सविकार किया है. रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता मेजर जनरल इगोर कोनाशेन्कोव ने कहा कि हमारे कुछ सैनिकों की जान गई है और कुछ घायल भी हुए हैं.
यूक्रेन ने 200 सेनीको को बनाया बंधक!
रूस ने मृतकों और घायलों की संख्या अब तक कोई खुलासा नहीं किया है. मेजर जनरल कोनाशेन्कोव ने बताया कि यूक्रेन के सैनिकों के मुकाबले रूस को काफी कम नुकसान हुआ है. हालांकि, यूक्रेन ने दावा है कि उसने रूस के करीब 4,300 सैनिक मारे गए हैं और 200 से भी अधिक को युद्धबंदी बनाया हुआ है. यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को बताया कि जंग शुरू होने के बाद से अब तक रूस के 4,300 सैनिक मार गिराए गए हैं और 200 से अधिक को यूक्रेनी सेना ने बंधक बना रखा है.
Also Read : ताबड़तोड़ मिसाइल के हमलों से दहला उठा यूक्रेन, फ्लाइट बैन लगाया EU ने रूस पर
1,067 सैन्य अड्डों को बनाया गया निशाना
मेजर जनरल कोनाशेन्कोव ने यह भी बताया कि बृहस्पतिवार को हमला शुरू होने से लेकर अब तक रूस की सेना ने यूक्रेन के 1,067 सैन्य अड्डों को निशाना बनाया गया है, जिनमें 17 कमान पोस्ट और संपर्क केंद्र, 38 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और 56 रडार प्रणाली भी शामिल हैं. गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को यूक्रेन के साथ जंग का ऐलान कर दिया था. तभी से यूक्रेन में धमाकों की गूंज सुनाई दे रही है.
Russia ने UNSC में किया बचाव
वहीं, रूस ने यूक्रेन के इस दावे को मानने से इनकार कर दिया है. साथ ही रूसी संघ के प्रतिनिधि ने UNSC में बताया रूसी सेना यूक्रेन में नागरिकों को धमकी नहीं देती है, वह नागरिक बुनियादी ढांचे पर गोलाबारी नहीं करवा रही है. नागरिकों के लिए खतरा अब यूक्रेनी राष्ट्रवादियों की तरफ से उत्पन्न हो रहा है, जो वहां के लोगों को ढाल की तरह इस्तेमाल किया जा हैं. उधर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ऐलान भी किया है कि उनकी तरफ से अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में रूस के खिलाफ याचिका डाली गई है. इसमें आरोप लगाया गया है कि रूस ने युद्ध के बहाने मासूम नागरिकों के खिलाफ नरसंहार कर रही है.

