Ukrain Russia Conflict: 240 भारतीय छात्र घर को लौटे आए है, दिल्ली एयरपोर्ट पर लगाने लगे 'भारत माता की जय' के नारे
यूक्रेन से मंगलवार रात करीब 11.30 बजे लगभग 240 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक विशेष उड़ान दिल्ली आई है. उड़ान से आए सभी यात्री भारतीय हैं और अधिकांश पढ़ने व काम के लिए यूक्रेन में गए हुए थे. टर्मिनल 3 पर जैसे ही विमान उतरा यात्रियों के इंतजार में खड़े भारतीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. यात्रियों ने भी विजय चिन्ह दिखाया और हाथ हिलाकर उनको धन्यवाद दिया. यात्रियों ने आते ही 'भारत माता की जय' के नारे लगाने शुरू कर दिए.
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया का बोइंग 787 विमान यूक्रेन की राजधानी कीव से शाम छह बजे रवाना हुआ था. यह सुबह दिल्ली से गया था और रूस के साथ बढ़ते तनाव के बीच हजारों भारतीय यूक्रेन से भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं. यात्रियों ने बताया कि वह दिल्ली आकर बहुत खुश व खुद को बहुत सुरक्षित महसूस कर रहें हैं. यूक्रेन में स्थिति बहुत तनावपूर्ण बनी हुई है क्योंकि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन में डोनेट्स्क और लुहान्स्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले एक डिक्री पर हस्ताक्षर किए हैं.
#WATCH | Air India special flight carrying around 242 passengers from Ukraine reaches Delhi pic.twitter.com/ctuW0sA7UY
— ANI (@ANI) February 22, 2022
दरअसल, केंद्र सरकार यूक्रेन में रह रहे भारत के विभिन्न राज्यों के भारतीयों और छात्रों को यूक्रेन से भारत वापिस लौट आने की अपील कर चुकी है. 22, 24 और 26 फरवरी को इसके लिए विशेष उड़ानें चलाई गई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर आधी रात के बाद यूक्रेन से आए यात्रियों के परिजन उनकी प्रतिक्षा करते दिखे. पहले से सूचना होने के चलते हवाईअड्डे पर आ रहे यात्रियों की जांच व अन्य प्रक्रिया पूरी करने के लिए कर्मचारी व सुरक्षा एजेंसी भी लगाई गई थी.
ये पढ़ें : Fraud Lady Teacher : तीन शादिया , नकली डेथ सर्टिफिकेट, इस महिला टीचर ने सभी जालसाजों को छोड़ा पीछे
विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने रात लगभग 9.46 बजे बताया था कि विभिन्न राज्यों के करीब 250 भारतीय मंगलवार रात यूक्रेन से दिल्ली लौट आए थे. उन्होंने एक ट्वीट में बताया था कि यूक्रेन से लौटने वाले भारतीयों की मदद के लिए आने वाले दिनों में और अधिक उड़ानें परिचालित की जाएंगी.

