The Chopal

UP News : यूपी के इस जिले की जनता को मिली 632 करोड़ रु0 की 256 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात

आपको बता दे कीबुलंदशहर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने 632 करोड़ रुपये की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
   Follow Us On   follow Us on
UP News: The people of this district of UP got a big gift of 256 development projects worth Rs 632 crore.

The Chopal -  आपको बता दे की बुलंदशहर जिले में आयोजित महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उन्होंने 632 करोड़ रुपये की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 104 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण, जिनकी लागत 208 करोड़ रुपये है, और 152 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, जिनकी लागत 424 करोड़ रुपये है। 

ये भी पढ़ें - UP News : यूपी में अब गांवों की सड़कें होंगी हाईवे जैसी, 382 करोड़ की राशि हुई मंजूर

मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 632 करोड़ रुपये की 256 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य की सुरक्षा को लेकर पूर्ववर्ती सरकारों पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि हमारी सरकार सुरक्षा में सेंध लगाने की अनुमति नहीं देगी। सरकार पाताल से भी बहन-बेटियों की सुरक्षा को खोज निकालेगी। यह काम चल रहा है। जब सुरक्षा होगी, निवेश और रोजगार का रामराज्य आ जाएगा। आज, जहां गुंडा टैक्स पहले दिखाई देता था, वहां निवेश के प्रोजेक्ट दिखाई देते हैं।

ये भी पढ़ें - UP की 2 रेल लाइनें होगी डबल पटरी, बढ़ जाएगी सुपरफास्ट रफ्तार, कैबिनेट से मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले नौ वर्षों में हम सभी ने नया भारत देखा है। भारत समर्थ, शक्तिशाली, स्वावलम्बी और दुनिया की महाशक्ति बनने वाला है। 2014 से पहले, देश में अविश्वास और असुरक्षा का भाव था। घुसपैठियों ने घुसपैठ की थी। भारत असमंजस में था कि कौन सी नीति अपनानी चाहिए और किस दिशा में जाना चाहिए। लेकिन 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने नया भारत बनाने का लक्ष्य लिया। जिसमें जाति, मत, मजहब, क्षेत्रवाद और भाषा के आधार पर भेदभाव नहीं होकर गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने की योजनाओं का लाभ समान रूप से प्रदान किया जाता है। शिक्षा, आवास, सड़क, किसानों, महिलाओं और युवाओं से संबंधित विकास परियोजनाएं लोकार्पित और शिलान्यास की गई हैं।

ये भी पढ़ें - UP News : यूपी के बिजली उपभोक्ताओं की हुई मौज, अब बिजली बिल का झंझट होगा खत्म