The Chopal

UP में बनेगा 65 किमी. का 4 लेन का एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा, 16 पुल भी बनेगें

UP News : उत्तर प्रदेश के लोगों को कई एक्सप्रेवे की सौगात मिल चुकी है। जबकि कई जल्द इस लिस्ट में जल्द जुड़ जाएंगे। इनमें से ही एक अलीगढ़-आगरा एक्‍सप्रेसवे है, जिसके निर्माण को रफ्तार मिल सकेगी। इस एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण हो गई है। रूट का सर्वे भी कर लिया है। सभी जरूरी एनओसी भी मिल गई हैं।

   Follow Us On   follow Us on
UP में बनेगा 65 किमी. का 4 लेन का एक्सप्रेसवे, जमीन अधिग्रहण का कार्य पूरा, 16 पुल भी बनेगें

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में खंदौली से अलीगढ़ का सफर आसान होने जा रहा है। एक घंटे में अलीगढ़ पहुंचेंगे। 1620 करोड़ रुपये से खंदौली-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। चार लेन का एक्सप्रेस-वे 65 किमी लंबा होगा। भविष्य में इसे छह लेन भी किया जा सकेगा। जून से दोनों कंपनियां एक साथ कार्य शुरू करेंगी। दो साल में एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होगा। इसके लिए भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है। सभी जरूरी एनओसी भी मिल गई हैं। जून में इसका निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसमें क्षेत्रीय लोगाें की सुविधा के लिए 3 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ओवरब्रिज, 32 अंडरपास और 16 पुल बनेंगे। 

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर संजय वर्मा ने बताया कि अलीगढ़-गाजियाबाद नेशनल हाईवे-91 से एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। इसको यमुना एक्सप्रेस-वे खंदौली टोल प्लाजा के पास जोड़ देंगे। खास बात यह है कि हरियाली बचाते हुए प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।

अलीगढ़ स्थित नेशनल हाईवे-91 से लेकर असरोई हाथरस तक पहले चरण का एक्सप्रेस-वे बनेगा। 28 किमी लंबा एक्सप्रेसवे 800 करोड़ रुपये से बनेगा। इस हिस्से का कार्य केआरसी कंपनी फरीदाबाद को मिला है। कंपनी जून से कार्य शुरू करेगी। एक माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आगरा खंड से अनुबंध हो जाएगा। मई में कंपनी द्वारा मिट्टी के नमूने लेने का कार्य शुरू करेगी।

इसकी लंबाई 37 किमी है। 820 करोड़ रुपये से यह बनेगा। जेएसपी प्रोजेक्ट प्रा. लि. गाजियाबाद को ठेका मिला है। एक माह में एनएचएआइ से अनुबंध होगा। मई से कंपनी मिट्टी के नमूने लेने का कार्य चालू करेगी और जून से निर्माण शुरू होगा।

अभी 88 किलोमीटर है दूरी, लग जाता है तीन घंटे का समय

अलीगढ़ पहुंचने में एक घंटे से कम समय लगेगा। अभी यह दूरी तय करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। इस सफर में दो टोल बूथ भी शामिल हैं, जिन पर कभी−कभी लंबी लाइन लग जाती है। इसमें एक रेल ओवर ब्रिज, 3 फ्लाईओवर, 32 अंडरपास और 16 पुल का निर्माण होगा। इसमें 6 व्हीकल, 8 लाइट व्हीकल, 18 स्मार्ट व्हीकल अंडरपास, दो बड़े पुल और 6 छोटे पुल बनेंगे। इससे आसपास के गांव की भी कनेक्टिविटी रहेगी।