MP में 69 किलोमीटर लंबा फोरलेन, 100kmph की रफ्तार से दौड़ेगें वाहन, राजस्थान को भी मिलेगा फायदा
Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश के दो जिलों के बीच 1350 करोड़ रुपए में फोरलेन बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन गांवो बाईपास का निर्माण भी किया जाएगा। स्थानीय लोगों की आवागमन सुविधा के लिए 17 किलोमीटर की सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा।

MP News : मध्य प्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। 1350 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला फोरलेन हाइवे न केवल दो जिलों के बीच संपर्क को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर भी काफी बदलाव लाएगा। गंभीर, चंबल और चामला नदियों पर आधुनिक तकनीक से पुल बनाए गए हैं ताकि पानी के तेज बहाव और बाढ़ के समय भी आवागमन रुके नहीं।
रोड प्रोजेक्ट वाकई में बहुत ही महत्वपूर्ण और दूरदर्शिता वाला है। गंभीर, चंबल और चामला जैसी बड़ी नदियों पर पुलों का निर्माण न केवल यातायात सुविधा बढ़ाता है, बल्कि बारिश और बाढ़ के समय मार्ग बंद होने की समस्या को भी स्थायी रूप से हल करता है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने बदनावर से उज्जैन तक फोरलेन बनाया है, जो भारत माला प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, लेकिन हलके वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटा चल सकेंगे।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव 7 अप्रैल को बदनावर आकर इस फोरलेन को जनता के सामने उद्घाटित करेंगे। कलेक्टर प्रियंक मिश्र भी आयोजन की तैयारियों को देखने बदनावर पहुंचे। मंत्री के हेलीकाप्टर को गांव के एक खेत में उतारने के लिए भी एक हेलीपेड बनाया जाएगा। गडकरी करीब एक घंटा इस रास्ता पर रुकेंगे और रास्ते को देखेंगे।
69 किलोमीटर लंबा होगा राजमार्ग
इस राजमार्ग की दूरी बदनावर से उज्जैन तक 69 किलोमीटर है। राजस्थान और गुजरात से सिंहस्थ पर आने वाले लोगों के लिए यह रास्ता काफी आसान होगा। यह भी दिल्ली-मुबंई कॉरिडोर से जुड़ा हुआ है। इस मार्ग पर बहुत कम कर्व हैं। ट्रैफिक और पशुओं की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए मार्ग पर सौ से अधिक बाक्स कल्वर्ट बनाए गए हैं।
सबसे लंबी बाइपास 13 किलोमीटर
इसके अलावा 30 अंडरपास भी बने है। ताकि बारिश में बाढ़ आने पर मार्ग का यातायात प्रभावित न हो, चामला नदी पर बड़े ब्रिज भी बनाए गए हैं। तीन गांवों के निकट भी बाइपास बनाया गया है। स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए 17 किलोमीटर की सेवामार्ग भी बनाई गई है। इसमें सबसे लंबी बाइपास 13 किलोमीटर की है, जो उज्जैन के निकट है। बड़नगर में 9 किलोमीटर का बाइपास है। बदनावर से बाइपास की दूरी साढ़े पांच किलोमीटर है। अब टोल टैक्स नहीं है, लेकिन इस वाहन का उपयोग करने वाले यात्रियों को टोल भी देना होगा।