The Chopal

8th Pay Commission: कर्मचारियों को इस फार्मूले से मिलेगा जबरदस्त लाभ, 80000 तक पहुंच सकती है सैलरी

8वें वेतन आयोग से जुड़े नए फॉर्मूले से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी की संभावना है। 18,000 की बेसिक सैलरी सीधे 80,000 तक पहुंच सकती है। जानें DA, फिटमेंट फैक्टर और वेतन संशोधन से जुड़ी पूरी जानकारी।
   Follow Us On   follow Us on
8th Pay Commission: कर्मचारियों को इस फार्मूले से मिलेगा जबरदस्त लाभ, 80000 तक पहुंच सकती है सैलरी

8th Pay Commission: देश के करीब 1 करोड़ 20 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक और बड़ी खबर आई है। जनवरी 2025 में केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी थी। अब सैलरी बढ़ाने के लिए एक नया फॉर्मूला भी सामने आया है। इस फॉर्मूले से कर्मचारियों की तनख्वाह में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

महंगाई भत्ता अब बेसिक सैलरी में जुड़ सकता है

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में जोड़ने की चर्चाएं जोरों पर हैं। माना जा रहा है कि इस बार सरकार एक खास फॉर्मूला अपनाकर कर्मचारियों को बड़ा फायदा देने की तैयारी में है।

फिलहाल कितना मिल रहा है महंगाई भत्ता?

जनवरी 2025 से केंद्रीय कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है। पिछले बार इसमें सिर्फ 2% की बढ़ोतरी की गई थी। अब अगली बढ़ोतरी में DA 58% तक जा सकता है, यानी 3% की और बढ़ोतरी संभव है। साथ ही, 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल अब खत्म होने वाला है और इसके बाद 8वां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है।

कितनी बढ़ सकती है सैलरी?

लेवल-1 के कर्मचारी जिनकी बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, उन्हें अभी 55% के हिसाब से महंगाई भत्ता मिल रहा है। अगर DA को बेसिक में जोड़ दिया जाता है, तो उनकी सैलरी सीधे 27,900 रुपये तक पहुंच सकती है। इससे कर्मचारियों की मासिक सैलरी में बड़ा इजाफा होगा।

बदल सकता है फिटमेंट फैक्टर का फॉर्मूला

कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी के लिए फिटमेंट फैक्टर बहुत अहम भूमिका निभाता है। इस बार खबर है कि फिटमेंट फैक्टर को 18,000 रुपये की बजाय 27,900 रुपये पर लागू किया जा सकता है। हालांकि सरकार की ओर से अभी इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है।

कितनी बढ़ेगी सैलरी?

अब तक कई वेतन आयोगों में महंगाई भत्ते को बेसिक सैलरी में जोड़ा गया है। 8वें वेतन आयोग में भी यही तरीका अपनाया जा सकता है। इसमें फिटमेंट फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 तक के बीच हो सकता है।अगर फिटमेंट फैक्टर 2.57 रहा तो सैलरी 71,703 रुपये तक जा सकती है।वहीं अगर 2.86 हुआ, तो सैलरी लगभग 79,794 रुपये यानी करीब 80 हजार रुपये हो सकती है।

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

जनवरी 2025 में सरकार ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दी थी। अब जल्द ही इस आयोग के लिए पैनल के सदस्यों के नाम भी घोषित किए जा सकते हैं।
माना जा रहा है कि इस आयोग की सिफारिशें 2026 की दूसरी छमाही में आएंगी और 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है।

कर्मचारियों के लिए क्यों जरूरी है नया वेतन आयोग?

देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है, जिससे कर्मचारियों की परेशानियां भी बढ़ रही हैं। पिछली बार जनवरी 2016 में वेतन में बड़ा बदलाव हुआ था। अब पेंशनधारक भी उम्मीद कर रहे हैं कि नई सिफारिशों से उनकी पेंशन में सुधार होगा। इससे न सिर्फ सैलरी और पेंशन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि लोगों को बेहतर आर्थिक स्थिरता भी मिलेगी।

News Hub