बिजनौर में बाईपास पर बनेगी बोथ सर्विस लेन, 10 गांवों के लोगों का आवागमन होगा बेहतर
UP News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के लोगो को बाईपास पर सर्विस लेन की मंजूरी मिल गई है। इस बाईपास का निर्माण होने के बाद इलाके के 10 गावों को लाभ मिलेगा। साथ ही इसका लाभ मेडिकल कॉलेज जाने वाले छात्रों और स्टाफ को भी मिलेगा।
Jan 7, 2025, 12:19 IST
Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में स्वाहेड़ी बाईपास पर बोथ सर्विस लेन को मंजूरी मिल गई है। बोथ सर्विस लेन बनने से करीब 10 गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने इस मांग को प्रमुखता से उठाया था। एनएचआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव की स्वीकृति मिलने पर गांव के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
मेरठ-पौड़ी हाईवे पर बिजनौर नजीबाबाद मार्ग पर पड़ने वाले ग्राम स्वाहेड़ी बाईपास पर बोथ सर्विस लेन न बनने से लगभग 10 गांव के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। चतर भोजपुर ,नंगला, छितावर, इस्लामपुर साहू , गंगवाला टाकली ,भगेन, लावलपुर, मंगोलपुरा, बाकपुर , पमडाबली आदि दस गांव के लोग प्रभावित थे। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह के नेतृत्व में बोथ सर्विस लेन की समस्या को उठाया गया था। दिगम्बर सिंह ने बताया कि इस मांग को लेकर लगातार पत्र व्यवहार किया गया।
सम्बंधित अफसरों को चिट्ठी लिखी गई। 19 नवंबर को जोर-जोर से इस मुद्दे को परियोजना निदेशक मेरठ को पंचायत में बुलवाकर कहा गया था। परियोजना निदेशक के द्वारा बोथ सर्विस लेन बनाए जाने के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संतोष कुमार यादव ने 31 दिसंबर को दे दी है। अब जल्द ही इस मार्ग पर कार्य शुरू हो जाएगा।
बता दें कि 20 दिसंबर को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार सिरोही के द्वारा जिलाधिकारी से मिलकर चेतावनी दी गई थी यदि मार्ग पर जल्द से जल्द कार्य शुरू न किया गया तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को विवश होगी। किसान नेता दिगम्बर सिंह ने बताया कि दूरभाष पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों के द्वारा सूचना दी गई है अधिकारियों के द्वारा यह आश्वासन दिया गया है की 15 दिन के अंदर-अंदर काम शुरू कर दिया जाएगा। नए साल पर बिजनौर जनपद के लगभग 10 गांव के लोगों को सौगात मिली है। इससे दस गांव के लोगों के साथ मेडिकल कालेज जाने वाले छात्र और स्टाफ को भी राहत मिलेगी।