क्या बहु जता सकती है सास ससुर की प्रॉपर्टी पर दावा, क्या कहता है कानून
Property Rights : आमतौर पर प्रॉपर्टी से संबंधित नियमों और कानूनों के बारे में लोगों में जानकारी की कमी होती है। इसी संदर्भ में, आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि क्या बहू सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर दावा कर सकती है या नहीं। आइए, नीचे इस विषय से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जानते हैं।

The Chopal, Property Rights : भारत में परिवारों में प्रॉपर्टी विवाद आम हैं, चाहे वह भाइयों के बीच हो या सास-ससुर और बहू के बीच। भारतीय संविधान में संपत्ति के बंटवारे और अधिकारों के लिए कई नियम और कानून बनाए गए हैं, जिनकी जानकारी सभी को होनी चाहिए। आज हम यह जानेंगे कि सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का क्या अधिकार है और क्या वह उस पर दावा कर सकती है।
सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू का कितना अधिकार?
सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर अधिकार को लेकर कई कानून बनाए गए हैं। बहू के लिए, सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर कोई कानूनी अधिकार नहीं होता है। हालांकि, सास-ससुर की प्रॉपर्टी पर बहू को अपने पति के माध्यम से अधिकार मिल सकता है। यदि सास-ससुर अपनी प्रॉपर्टी को अपनी इच्छा से बहू को देना चाहें, तो वे ऐसा कर सकते हैं। लेकिन बहू अपनी इच्छा से सास-ससुर की संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती।
कानून क्या कहता है?
कानून के अनुसार, बहू का दावा पैतृक संपत्ति पर तभी मान्य होता है जब पति अपना हिस्सा उसे हस्तांतरित करे या पति की मृत्यु हो जाए। पति के जीवित रहते, केवल पति ही अपनी पैतृक संपत्ति का हिस्सा पत्नी को दे सकता है। पति की मृत्यु के बाद, बहू अपने मृत पति के हिस्से पर दावा कर सकती है।