Edible Oil Price: सोया तेलों के भाव में आई गिरावट, जानिए अन्य तेलों के ताजा भाव

बाजार में कपास की आवक भी अच्छी बनी हुई है। किसानों ने सीजन की शुरुआत में तेजी की उम्मीद में माल रोका था। पिछले दो सालों में कपास की आवक जून में खत्म हो जाती थी। इस साल आवक अब भी जोरों पर है। जुलाई में ही 22 लाख गांठ की आवक होने के आसार है। इसके चलते कपास्या खली में भी लेवाली का अभाव रहने से भाव में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर मंडी में सोयाबीन बेस्ट 5000, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6100-6300, राइडा 4700-4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

   Follow Us On   follow Us on
d

Edible Oil Price in Indore: दो दिन सोयाबीन के दाम विदेशी वायदा बाजारों में उछले। इसके बाद सीबीओटी में मुनाफावसूली की बिकवाली देखी गई। कहा जा रहा है कि ब्राजील की रिकार्ड फसल की उम्मीद और अमेरिका में मौसम अनुकूल रहने से कारोबारी बिक्री कर रही है। इसके साथ अर्जेंटीना एफओबी में गिरावट के साथ कम दामों पर सनफ्लावर तेल की सप्लाई बढ़ने से भारतीय बाजारों पर दबाव आया। स्थानीय बाजार में सोया तेल और पाम तेल पर दबाव देखा गया।

केएलसी 77 अंक माइनस और प्रोजेक्शन 14 अंक माइनस पर बंद हुआ। इंदौर में सोया तेल 10-12 रुपये घटकर 940-943, पाम तेल 945 रुपये प्रति दस किलो रह गया। हालांकि, यदि डालर मजबूत नहीं होता तो गिरावट और ज्यादा रहती। अमेरिका में सोयाबीन उत्पादक क्षेत्रों में जो पहले सूखा प्रभावित फील्ड 63 फीसद बताई गई थी, अब वह 60 प्रतिशत रह गई है। लिहाजा अभी भी व्यापारी खरीदी से रुके हुए हैं।

बाजार में कपास की आवक भी अच्छी बनी हुई है। किसानों ने सीजन की शुरुआत में तेजी की उम्मीद में माल रोका था। पिछले दो सालों में कपास की आवक जून में खत्म हो जाती थी। इस साल आवक अब भी जोरों पर है। जुलाई में ही 22 लाख गांठ की आवक होने के आसार है। इसके चलते कपास्या खली में भी लेवाली का अभाव रहने से भाव में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर मंडी में सोयाबीन बेस्ट 5000, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6100-6300, राइडा 4700-4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

Kirana Bazar Rate: हल्दी के खराब होने की रिपोर्ट, भावों में आया एकदम उछाल

लूज तेल के दाम - (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1720-1740, मुंबई मूंगफली तेल 1725, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 940-943, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 900-905, इंदौर पाम 945, मुंबई सोया रिफाइंड 960, मुंबई पाम तेल 870, राजकोट तेलिया 2730, गुजरात लूज 1725, कपास्या तेल इंदौर 900-905 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम - धानुका सोया 5050, एमएस साल्वेक्स 4950, लक्ष्मी 5000, एमएस पचोर 4975, रुचि 4950, धीरेंद्र सोया 5050, रामा 4950, प्रकाश 5050, अमृत 4975, सांवरिया 5125, बैतूल 5100, अग्रवाल 5000, प्रेस्टीज 5025, अंबिका कालापीपल 4975, अंबिका जावरा 4975, विप्पी 4920 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली - (60 किलो भरती) इंदौर 1700, देवास 1700, उज्जैन 1700, खंडवा 1675, बुरहानपुर 1675, अकोला 2625 रुपये।

चावल के दाम बढ़ने से अब बढ़ेंगे खाने के रेट, जानिए क्या है वजह