The Chopal

UP के इस शहर में 816 करोड़ से बनेगा फोरलेन बाईपास, जाम से मिलेगा निजात

UP News : उत्तर प्रदेश के इस जिले में 816 करोड़ रूपए की लागत से फोरलेन बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा प्रक्रिया को तेजी के साथ शुरू कर दिया गया है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही फोरलेन बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इस शहर में 816 करोड़ से बनेगा फोरलेन बाईपास, जाम से मिलेगा निजात

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपनी जनता को अनेकों सौगात दे रही है। इसी के साथ क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इस दौरान उन्होंने खेल, सड़क, कृषि, उद्योग, शिक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सुधार के लिए व्यापक योजनाओं का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्निर्मित करने की जरूरत पर जोर दिया, उन्होंने कहा कि यहां उच्च कोटि का सड़क बनाया जाएगा, जिससे राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का विकास उभर कर सामने आये।

करनैलगंज में बाईपास बनाने की प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। फोरलेन बाईपास के निर्माण पर 816.37 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है। मंत्रालय से स्वीकृति मिलते ही फोरलेन बाईपास मार्ग का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इससे देवीपाटन मंडल के लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।

गोंडा-लखनऊ फोरलेन हाईवे पर सरयू नदी पर पुल बना हुआ है। यह पुल जर्जर अवस्था में है। हजारों वाहन प्रतिदिन इस पुल से लखनऊ और गोंडा की तरफ आते-जाते हैं। पुल 1962 में बनाया गया था। जो अब जर्जर हो गया है। कटरा शहबजापुर रेलवे क्रॉसिंग और जहांगिरवा रेलवे क्रॉसिंग पर भी लोग हमेशा जाम से जूझते हैं। इन सभी समस्याओं से निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बाईपास बनाने को लेकर सर्वे के बाद अब डीपीआर भी तैयार किया गया है।

विभागीय अफसर की मानें तो फोरलेन बाईपास की कुल लंबाई 14.10 किलोमीटर होगी। इसके निर्माण आठ अरब 16 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। डीपीआर को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलते ही बाईपास निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।