The Chopal

MP में 89 गावों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

MP New Fourlane : मध्य प्रदेश की जनता का सफर आसान बनाने के लिए फोरलेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। ये मार्ग प्रदेश के इन जिलों के 89 गांवों से होकर गुजरेगा। यहां पर वाहनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा। इससे गरोठ से उज्जैन की दूरी सिर्फ एक से एक घंटे 30 मिनट में पूरी होगी।

   Follow Us On   follow Us on
MP में 89 गावों के बीच बनेगा फोरलेन हाईवे, जल्द फर्राटा भरेंगे वाहन

MP News : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे को मध्य प्रदेश में उज्जैन से जोड़ने वाले फोरलेन में जल्द ही सरपट वाहन चलेंगे।  उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क परियोजना की लागत 2660 करोड़ रुपये है।  लगभग 90 प्रतिशत सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।वाहन बीमा

कितने गांवों से होकर गुजरेगा उज्जैन-गरोठ फोरलेन

89 गांवों से होकर उज्जैन-गरोठ फोरलेन गुजरेगा।  इसमें उज्जैन के 13 गांव, घट्टिया के 10 गांव, महिदपुर के 20 गांव, बडौद के 11 गांव, डग के तीन गांव, गंगधार के 11 गांव, सुवासरा के 10 गांव, शामगढ़ के 7 गांव और गरोठ के 4 गांव शामिल हैं।  यहां पर वाहनों को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जाएगा।  इससे गरोठ से उज्जैन की दूरी सिर्फ एक से एक घंटे 30 मिनट में पूरी होगी।

दरअसल, एनएचएआई ने नवंबर 2022 में उज्जैन-गरोठ फोरलेन सड़क का निर्माण शुरू किया था।  इस फोरलेन के काम को तेजी से पूरा करने के लिए इसे तीन भागों में विभाजित किया गया था।  जीएचवी, रवि और एमकेसी इंफ्रा इसके लिए जिम्मेदार थे।

यहां पर बनेगा टोल प्लाजा

टोल प्लाजा उज्जैन-गरोठ फोरलेन रोड पर पानबिहार से पांच किलोमीटर आगे और जगोटी से पहले बनाया जाएगा।  अभी भी टोल टैक्स में कितनी रकम देनी होगी?  दर निर्धारित नहीं है।

जमीनों की कीमत बढ़ी

उज्जैन-गरोठ फोरलेन में अधिकांश सड़कें सुनसान हैं।  ग्रामीण क्षेत्र भी शहरी क्षेत्र से दूर हैं।  जिसकी वजह से फोरलेन से जुड़े गांवों की जमीन का मूल्य काफी बढ़ा है।

News Hub