The Chopal

देश के 550 जिलों में बनेंगे फोरलेन हाईवे, खर्च होगा 500000 करोड़

Bharat Mala Project :भारत सरकार अपने नागरिकों को निरंतर नई सुविधाएं प्रदान करती रहती है। भारत में अब नए-नए राजमार्ग बन रहे हैं। देश में कई हाईटेक हाईवे बनाए जा रहे हैं, जिनमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

   Follow Us On   follow Us on
देश के 550 जिलों में बनेंगे फोरलेन हाईवे, खर्च होगा 500000 करोड़ 

Bharat Mala Project : यह परियोजना मजबूत हाई-स्पीड रोड नेटवर्क बनाएगी। सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं औद्योगिक विकास निगम और राज्यों के लोक निर्माण विभाग को इस परियोजना को अंजाम दे दिया है।

इस परियोजना से देशवासी बहुत लाभ उठाएंगे। इकोनॉमिक कॉरिडोर, इंटर कॉरिडोर और फीडर रुट्स की मदद से भारतमाला परियोजना के तहत देश की सभी सड़कों को मजबूत बनाया जाएगा।

भारत सरकार भी देश की सीमाओं तक सड़क बनाकर विदेशों से संपर्क करेगी। साथ ही देश भर में ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। भारतमाला परियोजना का लक्ष्य देश के 550 जिलों को चार लेन हाईवे से जोड़ना है। इस सड़क नेटवर्क से पच्चीस से अधिक कॉरिडोर बनाए जाएंगे।  इस परियोजना के अंतर्गत दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, असम, राजस्थान, गुजरात, बिहार, सिक्किम, मणिपुर और मिजोरम, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नई सड़कें बनाई जाएंगी। 

बन रहे हैं ये एक्सप्रेसवे

भारत माला परियोजना के तहत अभी तक दिल्ली-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे, कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे, बेंगलुरु-चेन्नई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे, अंबाला-कोटपुतली कॉरिडोर सहित कई मार्गों का निर्माण किया जा रहा है।

कई राजमार्ग और एक्सप्रेसवे बनाए जा रहे हैं, जिनमें अमृतसर-भटिंडा-जामनगर एक्सप्रेसवे, वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और चेन्नई-सलेम एक्सप्रेसवे शामिल हैं। ये सभी राजमार्ग जल्द ही बन जाएंगे। कुछ राजमार्गों पर काम शुरू हो चुका है।