The Chopal

Free Laptop Yojna 2025: 12वीं में इतने नंबर आने पर मिलेंगे फ्री लैपटॉप, जानिए आवेदन करने का तरीका

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana News : मध्य प्रदेश 12 वीं बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए खुशखबरी है. 75% या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप के लिए राशि देने का आदेश जारी हो गया है. इस परियोजना के माध्यम से करीबन 94 लाख छात्र-छात्राओं को फायदा मिलेगा।

   Follow Us On   follow Us on
Free Laptop Yojna 2025: 12वीं में इतने नंबर आने पर मिलेंगे फ्री लैपटॉप, जानिए आवेदन करने का तरीका

Free Laptop Yojna 2025 : मध्य प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं कक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। ऐसे विद्यार्थी, जिन्होंने परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं, उन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए 25 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। 

अधिकारियों से कहा गया है कि पात्र छात्रों के बैंक खाते की संपूर्ण जानकारी जैसे खाता क्रमांक, IFSC कोड और बैंक शाखा का नाम एक सप्ताह के भीतर शिक्षा पोर्टल पर दर्ज करें। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में आयोजित समारोह के दौरान पात्र विद्यार्थियों को यह राशि ‘सिंगल क्लिक’ डीबीटी प्रणाली के जरिए सीधे उनके खातों में दी जाएगी।

केवल छात्र के नाम से हो खाता

पिछले वर्षों में सामने आई समस्याओं को देखते हुए इस बार यह विशेष रूप से कहा गया है कि केवल विद्यार्थी के नाम से संचालित बचत खाता ही दर्ज किया जाए। कई बार अभिभावकों के खाते या गलत जानकारी दर्ज होने से राशि ट्रांसफर होने में  बाधा आती है। पिछले वर्ष तकरीबन 90 हजार छात्र-छात्राओं को इसका फायदा हुआ था, हालांकि इस वर्ष तकरीबन 94 हजार विद्यार्थियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

शिक्षा पोर्टल पर उपलब्ध है सूची

मंडल द्वारा तैयार की गई पात्र विद्यार्थियों की सूची संबंधित जिला कार्यालयों के ईमेल और पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। सभी जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सही जानकारी दर्ज हो और प्रक्रिया समय पर पूरी की जाए।

News Hub