The Chopal

UP के इन गांवों से गुजरेगा ग्रीन हाईवे, 1500 किसानों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

UP News:उत्तर प्रदेश के इस जिले में ग्रीन हाईवे बनाने के लिए 1500 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना हैं। यह ग्रीन हाईवे उत्तर प्रदेश में यातायात कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा। हाईवे कई गांवों से होकर गुजरेगा, जिससे ग्रामीण इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।  मुआवजा वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

   Follow Us On   follow Us on
UP के इन गांवों से गुजरेगा ग्रीन हाईवे, 1500 किसानों की जमीनों का होगा अधिग्रहण

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इस जिले में ग्रीन हाईवे बनाने के लिए 1500 किसानों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना हैं। यह ग्रीन हाईवे कई गांवों से होकर निकलने वाला हैं। जल्द ही अधिग्रहण की प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मुआवजा राशि का वितरण शुरू किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पर पड़ने वाले उद्यमियों और किसानों के साथ-साथ सरकारी जमीन भी चिह्नांकित की है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा देना जल्द ही शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश में आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एनएच 509 के नाम से नए ग्रीन हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रस्तावित राजमार्ग लगभग 66 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें लगभग 47 किलोमीटर हाथरस जिले से गुजरेगा। इसके लिए जिले में लगभग डेढ़ हजार किसानों से जमीन ली जाएगी। जिन किसानों की जमीन अधिग्रहण की जाएगी, उनको मुआवजा देने के लिए सर्किल रेट के आधार पर धनराशि का अनुमान लगाया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने इस मार्ग पर पड़ने वाले उद्यमियों और किसानों के साथ-साथ सरकारी जमीन भी चिह्नांकित की है। अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मुआवजा देना जल्द ही शुरू होगा। इस फोर लेन राजमार्ग को केंद्र सरकार की भारतमाला परियोजना के तहत बनाया जाएगा। आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग फिलहाल टू लेन है।  इस मार्ग पर काफी यातायात दबाव रहता है।  इस मार्ग पर यात्रियों को कई बार जाम भी मिलता है।

इस राजमार्ग को फोर लेन बनाने की मांग बहुत समय से है।  वर्तमान में, इस राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रत्येक लेन 3.5 मीटर चौड़ी है क्योंकि यह टू लेन है।  यह सड़क दोनों लेन को मिलाकर सात मीटर चौड़ी है। ऐसे में दोपहिया वाहनों के भारी वाहनों के साथ इस मार्ग पर चलने से हमेशा दुर्घटना की आशंका रहती है। रात में चलने पर यह रास्ता अधिक खतरनाक होता है।एनएच 509 के तहत अधिग्रहण के लिए जमीन का नक्शा बनाया गया है। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। प्रक्रिया शुरू होता है। संजय वर्मा, NHAI परियोजना निदेशक