The Chopal

Kabaddi Started: कहां से हुई कबड्डी खेल की उत्पत्ति, क्यों बोला जाता है कबड्डी कबड्डी कबड्डी, यहां पढें

कबड्डी का इतिहास वैदिक काल से जुड़ा हुआ है और भारत में इसका उद्भव माना जाता है। ईरान भी कहता है कि कबड्डी के खेल का उद्भव उनके देश से हुआ है। भारत में इसे आज की तरह लोकप्रिय बनाने में तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य का बहुत बड़ा योगदान है।
   Follow Us On   follow Us on
Kabaddi Started: Where did Kabaddi game originate from, why is it called Kabaddi Kabaddi Kabaddi, read here

Know About Kabaddi: भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता का मतलब नहीं है कि दूसरे खेल नहीं खेले जाते या कोई अन्य खेल नहीं खेले जाते। हमारे देश में कई खेलों का जन्म हुआ है और वे बहुत लोकप्रिय हैं। ऐसा ही एक खेल, कबड्डी, इतना लोकप्रिय हो गया कि लोगों ने इसका नाम मुहावरे और ताने बनाने लगा।

अगर कोई बच्चा बाहर से थोड़ा-सा भी अस्त-व्यस्त या अपने कपड़े गंदे करके आता तो मां-बाप बोलते हैं कि "कहां से कबड्डी खेलकर आ रहे हो तुम". सिर्फ लड़के ही नहीं बल्कि लड़कियों में भी बहुत प्रचलित इस खेल के इतिहास, उद्भव और नाम से जुड़ी जानकारियां अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको देंगे -

ये भी पढ़ें - यूपी में न्यू नोएडा के बाद 331 हैक्टेयर जमीन पर बनेगा ग्रेटर अलीगढ़, UP के 7 गांवों की जमीन अधिग्रहण को मिली मंजूरी 

कबड्डी का जन्म कब हुआ -

कबड्डी का इतिहास वैदिक काल से जुड़ा हुआ है और भारत में इसका उद्भव माना जाता है। ईरान भी कहता है कि कबड्डी के खेल का उद्भव उनके देश से हुआ है। भारत में इसे आज की तरह लोकप्रिय बनाने में तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य का बहुत बड़ा योगदान है। कबड्डी यहाँ बहुत लोकप्रिय है।

कबड्डी के खेल का नाम

कबड्डी को कई नामों से जाना जाता है। उत्तरी भारत में इसका नाम कबड्डी था। दक्षिण भारत में इसे चेडुगुडु कहते हैं। इसके बावजूद, इसका कबड्डी नाम बहुत लोकप्रिय हो गया है।

कबड्डी की लोकप्रियता बढ़ रही है-

कबड्डी खेल की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। 1936 बर्लिन ओलंपिक में इस खेल को पहली बार शामिल किया गया था। 1950 में स्थापित, 'ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन' ने भारत में कबड्डी के नियम बनाने और इस खेल को बढ़ावा देने का काम किया।

गौरतलब है कि 1972 में ऑल इंडिया कबड्डी फेडरेशन को "द एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया" में बदल दिया गया था। कबड्डी भारत, बांग्लादेश, नेपाल और पाकिस्तान में बहुत लोकप्रिय है। यह खेल बांग्लादेश का है।

बड़ी प्रतियोगिता ने बनाया और प्रसिद्ध किया -

(2004 से शुरू हुआ कबड्डी वर्ल्ड कप) और 2014 से देश में शुरू हुई 'प्रो कबड्डी लीग' ने कबड्डी को और अधिक लोकप्रिय बनाया है। भारत की पुरुष टीम के अलावा महिला टीम भी अच्छी तरह से खेलती रही है। दोनों ही भारतीय टीमों ने कबड्डी वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

News Hub