MP के किसानों को मोहन यादव सरकार ने दिया बाद तोहफा, मिलेंगे प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उनका दावा था कि यह राशि इस महीने दी जाएगी।

MP News : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को धान के उत्पादन पर प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि यह राशि इसी महीने दी जाएगी।
किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इसी महीने प्रदेश के धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पहले भी किसानों को कई सौगातें दी गई हैं। मध्य प्रदेश में गेहूं उपार्जन पर प्रति क्विंटल 2600 रुपये का भुगतान किया गया।
किसानों को लाभ मिलेगा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धान उत्पादक योग्य किसानों को हर हेक्टेयर 4 हजार रुपये की अतिरिक्त राशि देने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार, जन कल्याण के महत्वपूर्ण फैसले लगातार किए जाते हैं। किसानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना भी शुरू की गई है। यह परियोजना भी किसानों का कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद करेगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसी परियोजनाएं राज्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण होंगी। उन्होंने प्रदेश के किसानों को धान उत्पादन पर अनुदान देने के लिए भी बधाई दी।
गेहूं उत्पादन पर भी लाभ मिलेगा
सीएम मोहन यादव ने बताया कि गेहूं उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 175 रूपये का अतिरिक्त बोनस भी मिलेगा। उनका कहना था कि वर्ष 2024 में 6.69 लाख किसानों ने मूल्य संवर्धन योजना (प्राइस सपोर्ट स्कीम) के तहत 12.2 लाख हेक्टेयर रकबे में धान का उत्पादन किया था। मुख्यमंत्री कृषक प्रोन्नति योजना में धान उत्पादक किसानों को प्रति हेक्टेयर 4000 रुपये का लाभ मिलेगा। प्रदेश के किसानों को इससे 488 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूं उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 175 रूपये की बोनस राशि के अलावा समर्थन मूल्य 2425 रूपये भी मिलेगा। गेहूं का उत्पादन करने पर प्रति क्विंटल 2600 रुपये मिलेंगे। प्रदेश में इस वर्ष 80 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन होगा। 175 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में राज्य के किसानों को लगभग 1400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।