The Chopal

MP में 77 गांवों की तस्वीर बदलेगी नई रेल लाइन, 2 राज्यों के 1000 गांव होंगे कनेक्ट

MP News : मध्य प्रदेश में नई रेल लाइन बिछाने की योजना पर तेजी के साथ काम किया जा रहा है। यह रेल लाइन करीबन 1 हजार गांव और 30 लाख आबादी को फायदा पहुंचाने वाली है। इसके लिए जमीन अधिग्रह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही किसानों को मुआवजा वितरित कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

   Follow Us On   follow Us on
MP में 77 गांवों की तस्वीर बदलेगी नई रेल लाइन, 2 राज्यों के 1000 गांव होंगे कनेक्ट

Madhay Pradesh News : मध्य प्रदेश के इंदौर से लेकर महाराष्ट्र के मनमाड तक दिखाई जाने वाली नई रेल लाइन के कार्य ने गति पकड़ ली है। यह रेल लाइन करीबन 1000 गांव और 30 लाख आबादी को सीधे रेल कनेक्टिविटी से जोड़ेगी। इसके लिए मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर इंदौर-मनमाड़ रेल लाइन के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के मुआवजे को लेकर उनसे चर्चा की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस रेल लाइन के लिए आभार भी व्यक्त किया है।

जल्द मिलेगा किसानों को मुआवजा

करीब 309 किमी. लंबी इंदौर-मनमाड़ नई रेल लाइन को लेकर राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर चर्चा की। इस दौरान सुमेर सिंह ने सोलंकी ने बताया कि ये रेल लाइन निमाड़ इलाके के 5 आदिवासी जिलों के लिए वरदान साबित होगी और इसके आने से क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। इस रेल लाइन के बनने से न केवल कनेक्टिविटी में सुधार होगा बल्कि आदिवासी समुदायों के जीवन पर भी इसका परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा। भूमि अधिग्रहण सहित विभिन्न तकनीकी विषयों पर भी इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद डॉ. सोलंकी को तय समयावधि में इस रेलवे प्रोजेक्ट को पूर्ण करने का आश्वासन दिया है।

परियोजना पर एक नजर

  • यह रेल लाइन 309 किलोमीटर लंबी है।
  • इस रेल लाइन से इंदौर और मुंबई की दूरी 568 किलोमीटर रह जाएगी।
  • इस रेल लाइन से करीब 1,000 गांवों और 30 लाख आबादी को रेल सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
  • मप्र के तीन जिलों के 77 गांवों से होकर रेल लाइन गुजरेगी।
  • बड़वानी जिले के 39, धार जिले के 28 और खरगोन जिले के 10 गांवों में रेल लाइन बिछाई जाएगी।
  • इस रेल लाइन से पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को गति मिलेगी।
  • इस रेल लाइन परियोजना के लिए कुल 18,036 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • इस परियोजना को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने 2029 की डेडलाइन तय की है।
  • इस परियोजना के तहत 30 नए स्टेशन बनाए जाएंगे।