The Chopal

Population of Dogs : भारत में कितना बड़ा है कुत्तों का कुनबा, इन्हें पालने के नियम क्या-क्या है

लेकिन आज इस जानवर को पालने के लिए कुछ नियम भी हैं। हम इस लेख में कुत्तों के पालन-पोषण के नियमों और प्रजातियों को बताएंगे-

   Follow Us On   follow Us on
But today there are some rules for keeping this animal. We will tell the rules and species of dog rearing in this article-

Dog Population: हमेशा से, कुत्ता इंसानों का सबसे ज्यादा वफादार जानवर भी रहा है। इसके प्रमाण कश्मीर के बुर्जहोम में भी हैं, जहां आज से कई हजार साल पहले उसके साथ उसके प्यारे जानवर को एक इंसानी कब्र में दफनाया भी गया था। इससे यह पता चलता है कि इंसानों के साथ कुत्ते का भावनात्मक लगाव हजारों वर्षों से है. कुत्ते हमेशा से इंसानों के वफादार साथी भी रहे हैं।

ये भी पढ़ें - UP सरकार ने मनमानी करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, किए गए बर्खास्त 

लेकिन आज इस जानवर को पालने के लिए कुछ नियम भी हैं। हम इस लेख में कुत्तों के पालन-पोषण के नियमों और प्रजातियों को बताएंगे-

भारत में कुत्तों की संख्या कितनी - 

एक वेबसाइट पिनकीन के मुताबिक भारत में 1 करोड़ 2 लाख से ज्यादा पालतू कुत्ते हैं। आपको बता दे की करीब 2023 साल के अंत  तक करीब 3 करोड़ 10 लाख पालतू कुत्ते भी होंगे। गौरतलब है कि भारत में सबसे अधिक आम पालतू जानवर कुत्ते हैं। 

ये बेघर कुत्तों की संख्या कितनी - 

भारत में आवारा कुत्ते की एक बड़ी संख्या बेघर भी है। पेट होमलेसनेस ने किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक भारत में करीब 62 मिलियन, या 6 करोड़ से ज्यादा आवारा कुत्ते हैं।

भारत में कुत्ते की देखभाल के कानून

यदि कोई कुत्ता पालना चाहता है, तो कुछ विशिष्ट नियम लागू होंगे। एनिमल हेल्थ बोर्ड ने कुत्ते पालने के लिए नियम बनाए हैं। इसके अतिरिक्त, जानवरों के प्रति क्रूरता रोकथाम संबंधी अधिनियम, 1960 की धारा 11(3) में इसके लिए विशेष प्रावधान हैं।

ये भी पढ़ें - Facts : क्या आप भी हैं खतरनाक चूहों से परेशान तो अब चिंता छोड़िए, अपनाए ये आसान तरीका, मिलेगा छुटकारा 

इन प्रावधानों को सामान्य तौर पर देखने पर पता चलता है कि कुत्तों जैसे पालतू जानवर अगर वे किसी तरह से संक्रमित नहीं हैं और नगर निगम या नगर पालिका के कानूनों का उल्लंघन नहीं करते तो किसी नगर निगम या नगर पालिका में रह सकते हैं। हां, यह जरूरी है कि वे किसी को खतरा न बनायें और किसी अन्य को परेशानी न बनायें।