The Chopal

बिहार के इस जिले वासियों की हुई मौज, इन दो बड़े शहरों के लिए मिलेगी सरकारी बस

Bihar News :बिहार के इस जिले की जनता की मौज होने वाली है। क्योंकि इस जिले से इन दो बड़े शहरों के लिए जल्द ही सरकारी बस सेवा शुरू होने जा रही है। इन बस सेवाओं का शुरू होने के बाद यात्रियों को रेल सेवा के साथ-साथ बस सेवा का दौरा लाभ मिलेगा साथ ही निजी बसों के अत्यधिक शुल्क से छुटकारा मिलेगा।

   Follow Us On   follow Us on
बिहार के इस जिले वासियों की हुई मौज, इन दो बड़े शहरों के लिए मिलेगी सरकारी बस

Bihar News : बिहार के भोजपुरी वासियों को परिवहन क्षेत्र में जल्द ही एक नई सुविधा मिलने वाली है। इस माह के दूसरे सप्ताह से झारखंड के रांची और धनबाद के लिए पहली बार सरकारी बस सेवा शुरू होने वाली है। इसके शुरू हो जाने से यहां के लोगों को रेल सेवा के साथ-साथ सरकारी बस सेवा का दोहरा लाभ मिलने लगेगा।

इससे उन्हें निजी बसों पर लिए जा रहे ज्यादा किराया से जहां राहत मिलेगी वहीं अतिरिक्त परिवहन सुविधा भी मिलने लगेंगी। आरा सरकारी बस डिपो से पहली बार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के द्वारा यह व्यवस्था शुरू की जा रही है।

इसके लिए राज्य पथ परिवहन निगम ने आरा बस डिपो को चार लग्जरी नई चमचमाती बस भी विगत एक सप्ताह पहले उपलब्ध करा दी है। दूसरे राज्य से परिवहन का मामला होने के कारण झारखंड से कागजी प्रक्रिया (काउंटर) तेजी से पूरी की जा रही है। जून महीने में दूसरे सप्ताह से परिवहन शुरू होने की संभावनाएं हैं।

राज्य पथ परिवहन निगम ने चार लग्जरी बसें देकर दोनों रूट पर दो-दो बसों की व्यवस्था की है। एक बस जाएगी और दूसरी बस उधर से वापस लौटेगी। इससे यात्रियों को रोजाना आने और जाने की सुविधा मिलेगी। बस का किराया परिचालन शुरू होने के पहले जारी किया जाएगा।

इस सेवा के शुरू हो जाने से जिला मुख्यालय के आरा शहर समेत भोजपुर जिले और छपरा जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रभारी डिपो अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि जल्द ही रांची-धनबाद के लिए बस सेवा शुरू होगी। सभी प्रकार की कागजी प्रक्रियाओं को पूरा किया जा रहा है, जो इस सप्ताह पूरी होने की संभावना है।

जल्द ही बनारस और बोकारो के लिए भी शुरू होगा बस परिचालन

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम आरा से उत्तर प्रदेश के बनारस और झारखंड के रांची-धनबाद के बाद बोकारो शहर के लिए भी बस परिचालन शुरू करेगी। इसके लिए भी जिला मुख्यालय से राज्य मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी मंजूरी मिल चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो एक से दो माह में यह सेवा भी शुरू हो जाएगी।

सासाराम, बक्सर, कोचस और चेनारी के लिए बसों का होता है रोजाना परिचालन

आरा सरकारी बस डिपो से वर्तमान समय में पटना, सासाराम, बक्सर, कोचस और चेनारी के लिए बसों का परिचालन रोजाना हो रहा है। इस समय कुल सात बसों का रोजाना परिचालन होने के साथ दो बस बन रही हैं और एक बस डैमेज हो चुकी है।

छपरा का आवागमन बंद होने से यात्रियों में आक्रोश

आरा सरकारी बस डिपो में लगभग डेढ़ वर्ष से छपरा जाने के लिए बस का आवागमन बंद कर दिया गया है। जाम के कारण छपरा की तरफ बस का परिचालन बंद होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिस कारण उन सभी में भारी आक्रोश व्याप्त है।