The Chopal

Delhi-NCR के इन हिस्सों में है सबसे सस्ते किराये के घर

Delhi-NCR - अगर आप भी कम बजट में अच्छा मकान ढूंढ़ रहे है तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के इन इलाकों में सबसे कम किराए पर घर मिल रहे है। ऐसे में आज हम आपको अपनी इस खबर में देश के 10 शहरों में सबसे सस्ते रेंटल प्रॉपर्टी के लोकेशन बता रहे हैं...

   Follow Us On   follow Us on
The cheapest rental houses are in these parts of Delhi-NCR

The Chopal News:- मुंबई, नोएडा, गुरुग्राम समेत अगर आप देश के किसी दूसरे शहर में रेंट पर रहने के लिए फ्लैट या घर ढूंढ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको देश के 10 शहरों में सबसे सस्ते रेंटल प्रॉपर्टी के लोकेशन बता रहे हैं। आप इन लोकेशन पर अपनी बजट के अनुसार 1बीएचेके, 2बीएचके या 3बीएचके फ्लैट का चुनाव कर सकते हैं। 

Noida-ग्रेटर नोएडा-

ग्रीनरी और ओपेन एरिया के कारण नोएडा रखने की एक अच्छी जगह है। बीते कुछ सालों से कम रेंटल और रोजगार के अवसरों के कारण नोएडा किराये पर घर लेने वालों की पसंद बन गया है। ऐसे में अगर आप नोएडा में रेंट की प्रॉपर्टी ढूंढ रहें तो सबसेे अच्छी लोकेशन नोएडा एक्सटेंशन हैं। यहां पर आपको 1बीएचेके से लेकर 3बीएचके के फ्लैट 5000 से लेकर 14,000 रुपये में आसानी से उपलब्ध है। इसके अलावा आप नोएडा के सेक्टर 73, 62, 12-22, आदि में भी सस्ते रेंटल प्रॉपर्टी ढूंढ सकते हैं।

Delhi-

अगर आप दिल्ली में किराये पर घर लेने की सोच रहे हैं तो आप एरिया के अनुसार जगह का सलेक्शन कर सकते हैं। अगर आपको वेस्ट दिल्ली में घर चाहिए तो राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, ईस्ट पटेल नगर, जनकपुरी बी, सी ब्लॉक और कृष्णा पार्क को तरजीह दे सकते हैं। वहीं, साउथ दिल्ली में किराये पर रहने के लिए कटवारिया सराय, मुनिरका, वसंत विहार, आनंद लोक, लाजपत नगर III और IV अच्छी जगह है। ईस्ट दिल्ली में लक्ष्मी नगर, मयूर विहार फेज 1, 2 और 3,गांधी नगर, गणेश नगर, गीता कॉलोनी, प्रीत विहार, विवेक विहार और गगन विहार का चुनाव कर सकते हैं। इन लोकेशन पर आपको 2बीएचके फ्लैट 10 से 12 हजार रेंट पर मिल जाएंगे। नॉर्थ दिल्ली में राजधानी एन्क्लेव, मॉडल टाउन, शालीमार बाग, रोहिणी, पीतमपुरा, पालम नगर गुड़गांव के पास हैं और किराये पर मकान लेने के लिेए शानदार लोकेशन हैं।

Gurugram-

गुरुग्राम में रेंटल प्रॉपर्टी थोड़ी महंगी है। हालांकि, आप गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन और सेक्टर 5 47, 50, 55 व 56, 60, 84, 109, 110, 89 आदि में बजट की रेंटल फ्लैट ढूंढ सकते हैं।

Mumbai-

मुंबई में सस्ती रेंटल प्रॉपर्टी मिलना काफी मुकिश्ल होता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि यहां पर सस्ती रेंटल प्रॉपर्टी नहीं है। आप बोरीवली, घाटकोपर, विक्रोली, खांदिवली, मलाड, कुर्ला, चेंबूर और पवई में आसानी से 1बीआर और 1बीएचके फ्लैट रेंट पर ले सकते हैं। 1बीआर यानी 1बेड रूम फ्लैट (लैट्रीन+बाथरूम) का रेंट 10 हजार से 15 रुपये है। वहीं, 1बीएचके का रेंट 15 से 25 रुपये प्रति माह है।

Bangalore-

अगर आप भारत की सूचना प्रौद्योगिकी की राजधानी बेंगलुरु में रेंटल प्रॉपर्टी ढूंढ रहें हैं तो राममूर्ति नगर, देवराकिकानाहल्ली, बैनरघट्टा रोड बसपुरा, बेल्लारी रोड, जेपी नगर, कनकपुरा रोड, सरजापुर रोड और Whitefield के आसपास अच्छी रेंटल प्रॉपर्टी उपलब्ध हैं। हालांकि, यहां रेंटल दूसरे मेंट्रो के मुकाबले काफी अधिक है। यहां पर 1बीएचके फ्लैट 15 हजार में मिल जाएंगे। वहीं, 2बीएचके का रेंट 20 से 25 हजार है।

Lucknow-

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अगर आप रेंट पर घर ढूंढ रहें तो आपके लिए अच्छे और सस्ते लोकेशन फैजाबाद रोड, जानकीपुरम, इंद्रा नगर, जानकीपुरम एक्सटेंशन, विभूति खंड, ट्रांसपोर्ट नगर और गोमती नगर एक्सटेंशन रोड हैं। यहां पर आपको बीएचके फ्लैट 9 हजार से 12 हजार के रेंज में मिल जाएंगे।

Patna-

बिहार की राजधानी पटना में भी रेंटल प्रॉपर्टी मिलना काफी मुश्किल है। हाल के कुछ सालों में यहां पर भी किराया तेजी से बढ़ा है। ऐसे में अगर सस्ते रेंट पर फ्लैट ढूंढ रहें तो आप बेली रोड, खगौल रोड, सगुना मोर, दीघा, राजा बाजार, कंगरबाग, हनुमान नगर, गोला रोड आदि का रुख कर सकते हैं। पटना में सगुना मोर और गोला रोड के पास काफी संख्या में नए प्रोजेक्ट बन रहे हैं। ऐसे में आपको उस एरिया में सस्ते रेंट पर फ्लैट मिल सकते हैं।

Jaipur-

जयपुर में रहने के लिए कई अच्छी जगह हैं, जैसे C-Scheme, बनीपार्क, राजापार्क, वैशाली नगर, चित्रकूट, मालवीय नगर, बापू नगर आदि। इसके अलावा आप मानसरोवर एक्सटेंशन, वैशाली नगर, लालापुरा, रजनी विहार, अजमेर रोड, जुगपुरा आदि का रुख कर सकते हैं। इन लोकेशन में आपको 2बीएचके फ्लैट 10 से 12 हजार में मिल जाएंगे।

Also Read: पेट्रोल व CNG पंपों के बाद अब देश में खोले जाएंगे एथेनॉल पंप, मिलेंगे ये फायदे