The Chopal

बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर लगेगा इतना टोल शुल्क

Rajasthan News : राजस्थान में इस एक्सप्रेसवे का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। जिसके बाद इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टोल दर निर्धारित कर दी गई है। इस एक्सप्रेसवे पर जून महीने में यातायात संचालन शुरू होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें की इस एक्सप्रेस वे पर 5 टोल प्लाजा है।

   Follow Us On   follow Us on
बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर लगेगा इतना टोल शुल्क

Rajasthan News : राजस्थान में बांदीकुई-जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर वाहनों की टोल टैक्स दर निर्धारित कर दी गई है। इस एक्सप्रेस-वे पर बांदीकुई से बगराना जयपुर तक के कार-जीप के 150 रुपए और हल्के कॉमर्शियल वाहन के 245 रुपए लगेंगे। हालांकि एक्सप्रेस वे का काम अंतिम चरण में हैं।

जून महीने में एक्सप्रेस-वे पर यातायात संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसको देखते हुए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से बांदीकुई-जयपुर एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की टोल दरें निर्धारित की हैं। एक्सप्रेस वे 5 टोल प्लाजा व श्यामसिंहपुरा में वर्चुअल प्लाजा हैं। एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद टोल दरें लागू हो सकेंगी।

बांदीकुई-जयपुर तक 1368 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा 67 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे का काम करीब 95 प्रतिशत हो गया। टोल प्लाजा भी लगभग तैयार हो गए। कोलवा में आरओबी का काम शेष है। यह कार्य भी अंतिम चरण में है। अगले महीने एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का संचालन शुरू हो सकता है। 

कार, जीप, हल्के वाहन : 30 65 90 130 150 हल्के कॉमर्शियल वाहन : 50 105 145 215 245 बस-ट्रक टू एक्सल : 100 220 310 445 510 थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन : 110 240 335 490 555 हैवी ईएमई व एमएवी: 160 345 485 700 800 ओवर साइज व्हीकल: 195 420 590 855 975 बांदीकुई से जयपुर तक 24 घंटे में वापसी पर ये लगेगा टोल कार, जीप, हल्के वाहन: 45 95 135 200 225 हल्के कॉमर्शियल वाहन : 75 155 220 320 365 बस-ट्रक टू एक्सल : 155 330 460 670 765 थ्री एक्सल कॉमर्शियल वाहन: 165 360 505 730 835 हैवी ईएमई व एमएवी : 240 515 725 1050 1200 ओवर साइज व्हीकल : 290 630 880 1280 1460 एक्सप्रेस-वे पर ये रहेंगे टोल प्लाजा 67 किमी लंबे बांदीकुई से जयपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे एनई 4सी पर पांच टोल प्लाजा रहेंगे।

इस मार्ग पर भेडोली, खुरी खुर्द, सुंदरपुरा, गीला की नांगल व बगराना में टोल प्लाजा रहेंगे। इन पर टोल प्लाजा लगभग तैयार हो गए। वहीं श्यामसिंहपुरा में वर्चुअल प्लाजा रहेगा। एनएचएआई दौसा के पीडी बलवीर सिंह यादव ने बताया कि बांदीकुई-जयपुर फोरलेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की टोल दरें निर्धारित हो गई। लोगों को सुविधा मिलेगी।