The Chopal

UP News : कितने रेट की है आपकी प्रोपर्टी, अब इस कार्ड से लगेगा पता

UP News : हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि ग्रामीणों की संपत्ति का अब सही मूल्य संपत्ति कार्ड तय करेगा। आपको बता दें कि इसके चलते बैंक से ऋण लेने में भी मदद मिलेगी...
   Follow Us On   follow Us on
UP News: How much is your property worth, now you will know from this card

The Chopal , UP : स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदेश के ग्रामीणों की पुश्तैनी और नई संपत्ति के सही मूल्य का निर्धारण करने के साथ उसका सही उपयोग करने में मददगार होगा। पंचायतीराज विभाग के साथ अन्य विभागों के सहयोग से ग्रामीणों को संपत्ति कार्ड बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। सोमवार को बैंकर्स इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलेपमेंट (बर्ड) के परिसर में हुई कार्यशाला में स्वामित्व संपत्ति कार्ड के उपयोग और महत्व पर चर्चा की गई।

कार्यशाला में संपत्ति कार्ड (property card) को निर्णायक साक्ष्य के रूप में उपयोग करने, संपत्ति कार्ड के हस्तांतरण, आबादी भूमि का मूल्यांकन, बैंक से ऋण लेने के लिए संपत्ति कार्ड का उपयोग करने की संभावना के बारे में भी जानकारी दी गई। केंद्र सरकार के पंचायतीराज विभाग के संयुक्त सचिव आलोक प्रेम नागर ने कहा कि ग्रामीण अपनी पुश्तैनी संपत्ति के कागजात और संपत्ति का सही मूल्यांकन न होने के कारण उसका वित्तीय लेनदेन में उपयोग नहीं कर पाते हैं।

ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का सर्वे कराकर सही मूल्यांकन संपत्ति कार्ड पर दर्ज करना चाहिए। इससे वह अपनी संपत्ति पर बैंक से किसी भी तरह का कर्ज भी ले सकेंगे। इस दौरान यशवंत राव चौहान एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एंड एडमिनिस्ट्रेशन, पुणे के महानिदेशक एस चोकलिंगम, बर्ड के निदेशक निरुपम मेहरोत्रा ने भी विचार रखे। इस अवसर पर विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Also Read: UP वालों अब गाड़ियों पर ये चीज लिखना छोड़ दो, सीएम ने दिया सख्त निर्देश