The Chopal

UP Railway : उत्तर प्रदेश के इस रेलवे रूट पर 16 अक्तूबर तक रद्द रहेंगी इतनी ट्रेने

UP Railway : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर। आपको बता दें कि रेलवे की ओर से आए एक अपडेट के मुताबिक यूपी के इस रेलवे रूट पर 16 अक्तूबर तक इतनी ट्रेनें रद्द रहेंगी...

   Follow Us On   follow Us on
40 trains will be canceled on this railway route of Uttar Pradesh till October 16

The Chopal News:- भारतीय रेलवे ट्रेनों को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से चलने के लिए निरंतर तकनीकी बदलाव कर रहा है. इसी क्रम में वाराणसी यार्ड (Varanasi Yard) में री-मॉडलिंग का काम होना है और साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग का भी कार्य किया जाना है. इस कार्य को सुगमता से पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस रूट से गुजरने वाली 40 ट्रेनों को अलग-अलग तारीख में रद्द कर दिया है. साथ ही साथ कई ट्रेनों के रूट को भी बदला है. 

अगर आप आने वाले कुछ दिनों में इस रूट से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में सफर करने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. हम उन सभी ट्रेनों की सूची दे रहे हैं, जो री-मॉडलिंग कार्य के चलते प्रभावित रहेंगी.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के सीपीआर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्री सुविधा को और बेहतर बनाने व परिचालनिक सुगमता के लिए वाराणसी जंक्शन के यार्ड री-मॉडलिंग कार्य किए जाने के मद्देनजर 15 सितंबर 2023 से 19 सितंबर 2023 तक प्री-बीएनआई कार्य, 20 सितंबर 2023 से 05 अक्टूबर 2023 तक बीएनआई कार्य तथा 06 अक्टूबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक एनआई कार्य किया जाना है. यार्ड री-मॉडलिंग की वजह से नॉन रनिंग लाइन, रनिंग लाइन में परिवर्तित हो जाएंगी. इससे अधिक गाड़ियों का संचालन किया जा सकेगा तथा गाड़ियों के विलंब में कमी आएगी.

 यह ट्रेनें रहेंगी केंसिल-

- गाड़ी संख्या 22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस- 14, 21, 28 सितंबर और 05 तथा 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 22324 गाजीपुर सिटी-कोलकाता शब्दभेदी एक्सप्रेस - 01, 08, 15, 22, 29 सितंबर एवं 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 13429 मालदा टाउन-आनंद विहार एक्सप्रेस - 15, 22, 29 सितंबर एवं 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 13430 आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस - 16, 23, 30 सितंबर एवं 07 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस - 16, 19, 23, 26, 30 सितंबर एवं 03, 07, 10 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस -  17, 21, 24, 28 सितंबर एवं 01, 05, 08 तथा 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 14523 बरौनी-अम्बाला कैंट हरिहर एक्सप्रेस -  18, 21, 25, 28 सितंबर एवं 02, 05, 09, 12 तथा 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 14524 अम्बाला कैंट-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस - 16, 19, 23, 26, 30 सितंबर एवं 03, 07, 10 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस -  19, 26 सितंबर एवं 03 तथा  10 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15022 गोरखपुर-शालीमार एक्सप्रेस -  18, 25 सितंबर एवं 02 तथा  09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15635 ओखा-गुवाहाटी एक्सप्रेस - 15, 22, 29 सितंबर एवं 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15636 गुवाहाटी-ओखा एक्सप्रेस -  18, 25 सितंबर एवं 02 तथा 09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस - 23, 30 सितंबर एवं 07 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 15668 कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस - 20, 27 सितंबर एवं 04 तथा 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 18103 टाटा-अमृतसर जालियांवाला बाग एक्सप्रेस - 18, 20, 25, 27 सितंबर एवं 02, 04, 09 तथा 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द  रहेगी.
- गाड़ी संख्या 18104 अमृतसर-टाटा जालियांवाला बाग एक्सप्रेस -  20, 22, 27, 29 सितंबर एवं 04, 06, 11 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 18311 सम्बलपुर-बनारस एक्सप्रेस - 20, 24, 27 सितंबर एवं 01, 04, 08 तथा 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 18312 बनारस-सम्बलपुर एक्सप्रेस - 21, 25, 28 सितंबर एवं 02, 05, 09 तथा 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस - 19, 21, 22, 23, 25, 26, 28, 29, 30 सितंबर एवं 02, 03, 05, 06, 07, 09, 10, 12, 13 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को  रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 18612 बनारस-रांची एक्सप्रेस - 20, 22, 23, 24, 26, 27, 29, 30 सितंबर एवं 01, 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14 तथा 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

ये भी पढ़ें - करेला हो सकता है आपके लीवर के लिए हानिकारक, ये लोग अभी छोड़ दे खाना 

- गाड़ी संख्या 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस - 24  सितंबर एवं 01 तथा 08 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस - 26  सितंबर एवं 03 तथा 10 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 19669 उदयपुर सिटी-पाटलिपुत्र हमसफर एक्सप्रेस - 20, 27 सितंबर एवं 04 तथा 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.
- गाड़ी संख्या 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी हमसफर एक्सप्रेस - 22, 29 सितंबर एवं 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 03649 बक्सर-बनारस मेमू पैसेंजर स्पेशल - 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक रद्द  रहेगी.

- गाड़ी संख्या 03650 बनारस-बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल - 20 सितंबर से 15 अक्टूबर, 2023 तक रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 08587 बनारस-विशाखपट्टनम स्पेशल - 21, 28 सितंबर एवं 05 तथा 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

-  गाड़ी संख्या 08588 विशाखपट्टनम-बनारस स्पेशल - 20, 27 सितंबर एवं 04 तथा 11 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल - 19, 26 सितंबर एवं 03 तथा 10 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09062 बरौनी-मुंबई सेंट्रल स्पेशल - 22, 29 सितंबर एवं 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09417 अहमदाबाद-पटना स्पेशल - 18, 25 सितंबर एवं 02 तथा 09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09418 पटना-अहमदाबाद स्पेशल - 19, 26 सितंबर एवं 03 तथा 10 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09525 ओखा-नाहरलागुन स्पेशल - 19, 26 सितंबर एवं 03 तथा 10 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 09526 नाहरलागुन-ओखा स्पेशल - 23, 30 सितंबर एवं 07 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता-अमृतसर दुर्गीयाना एक्सप्रेस - 03, 07, 10 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी. 

- गाड़ी संख्या 12358 अमृतसर-कोलकाता दुर्गीयाना एक्सप्रेस - 05, 09, 12 तथा 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द  रहेगी.

- गाड़ी संख्या 12371 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस - 02 तथा 09 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी. 

- गाड़ी संख्या 12371 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस - 05 तथा 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी.

- गाड़ी संख्या 12353 हावड़ा-लालकुंआ एक्सप्रेस - 06 तथा 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी. 

- गाड़ी संख्या 12354 लालकुंआ-हावड़ा एक्सप्रेस - 07 तथा 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द रहेगी. 

नियंत्रित कर चलायी जाएंगी यह ट्रेंनें-

- दिनांक 10 सितंबर 2023 को देहरादून से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12370 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस रास्ते में 180 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

- दिनांक 10 सितंबर 2023 को कोटा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13238 कोटा-पटना एक्सप्रेस रास्ते में 90 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.

- दिनांक 10 सितंबर 2023 को दिल्ली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13484 दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस रास्ते में 70 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी.
 पुनर्निधारित कर चलायी जाएंगी यह ट्रेंनें-

- गाड़ी संख्या 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस - 19, 22, 23, 26, 29, 30 सितंबर, 03, 06, 07, 10, 13 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को हावड़ा से 03 घंटे पुनर्निधारित कर चलायी जाएगी.

ये भी पढ़ें - UP रोडवेज का नया फरमान हुआ जारी, अगर रात को यात्री हुए कम तो नहीं चलेगी बस