क्या सबसे बढ़िया होते हैं नमक वाले टूथपेस्ट, क्या हैं इसके पीछे की साइंस

The Chopal - टूथपेस्ट करीब 5 हजार ईसा पूर्व मिस्र के लोगों ने अपने दांतों को साफ करने के लिए एक पेस्ट बनाया था। उस समय यह टूथपेस्ट के नाम से नहीं जाना जाता था।
टूथपेस्ट नमक -
आपने TV पर कई टूथपेस्ट कंपनियों के ऐड देखा होगा जिसमें वे अपने ग्राहकों से पूछते हैं कि क्या उनके टूथपेस्ट में नमक है या नहीं। यह करके उन्हें बताना चाहते हैं कि उनके टूथपेस्ट में सबसे अच्छा नमक है। अब सवाल उठता है कि क्या टूथपेस्ट में वास्तव में नमक है? टूथपेस्ट में नमक की मात्रा और इसका दांतों पर प्रभाव क्या है?
ये भी पढ़ें - यूपी में न्यू नोएडा के बाद 331 हैक्टेयर जमीन पर बनेगा ग्रेटर अलीगढ़, UP के 7 गांवों की जमीन अधिग्रहण को मिली मंजूरी
अविष्कार -
इतिहासकारों का यह मानना है कि टूथब्रश के अविष्कार से पहले ही टूथपेस्ट का अविष्कार हुआ भी था। दरअसल, करीब 5 हजार ईसा पूर्व मिस्र के लोगों ने अपने दांतों को साफ करने के लिए एक पेस्ट बनाया था। उस वक्त यह टूथपेस्ट के नाम से नहीं जाना जाता था। इस प्रकार का टूथपेस्ट बाद में यूनानियों और रोमनों ने इस्तेमाल किया। भारत और चीन 500 ईसा पूर्व में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करने लगे।
अब नमक और टूथपेस्ट का पूरा खेल समझिए -
दरअसल, टूथपेस्ट बनाने में कई तरह के केमिकल होते हैं। हमारे दांतों को साफ रखने और उनकी रक्षा करने वाले केमिकल ही हैं। इसमें शामिल abrasives, fluorines, detergents and humectants हमारे दांतों से प्लाक और मलबे को हटाने में मदद करते हैं, और Fluoride दांतों पर इनेमल को मज़बूत करके कैविटी को रोकता है। वहीं इसमें मौजूद डिटर्जेंट टूथपेस्ट में झाग निकालता है।
ये भी पढ़ें - UP, Delhi-NCR Earthquake: भूकंप के झटको से दहला यूपी, दहशत में आए लोग
हालाँकि, इसमें मौजूद "ह्यूमेक्टेंट्स" टूथपेस्ट सूखने नहीं देते। इसके अलावा, टूथपेस्ट में मौजूद नमक हमारे दांतों के लिए बहुत अच्छा कार्य करता है। मुंह में लार बढ़ाना नमक का सबसे बड़ा कार्य है। इससे मुंह के कीटाणु मर भी जाते हैं। नमक भी दांतों में मौजूद प्राकृतिक एनामेल को कैल्सियम और फ्लोराइड के प्रति ज्यादा प्रतिक्रियाशील बनाता है और मसूड़ों की सूजन और जलन को कम करने की क्षमता है। यानी कुल मिलाकर, नमक हमारे टूथपेस्ट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।