The Chopal

Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट, हुए कई बदलाव, स्पीड लिमिट घटी

सख्ती भी बढ़ेगी : यमुना एक्सप्रेसवे पर सतर्कता बरतने के साथ ही सख्ती भी बढ़ेगी। कोहरे के समय तय किए गए नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। इसके लिए ट्रफिक पुलिस लगातार गश्त करेगी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नजर रखेगी।
   Follow Us On   follow Us on
Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने वालों के लिए अलर्ट, हुए कई बदलाव, स्पीड लिमिट घटी

The Chopal ( New Delhi ) सर्दियों में कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है। अब हादसे रोकने के लिए वाहनों की स्पीड लिमिट पर अंकुश लगाया गया है। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे पर मौसम और गति की जानकारी देने वाले साइनेज और बोर्ड लगाए गए हैं। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और तीव्र मोड़ की पेंटिंग को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए।

हादसे रोकने के लिए यमुना प्राधिकरण जागरूकता पर जोर देगा। चालकों को तय गति सीमा और लेन में चलने समेत यातायात के नियमों को पालन करने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर जागरूकता वाले साइन बोर्ड और चालकों को पंपलेट बांटे जाएंगे। चालकों को जागरूक करने के लिए पंपलेट और बैनर बनाए गए हैं। इन पर कोहरे से बचने के उपाय बताए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों को इन्हें बांटे जाएंगे।

ग्रेटर नोएडा की तरफ से यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ते समय मुख्य द्वार पर उद्घोषणा की जाएगी। इसके लिए लोगों को कोहरे से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए कहा जाएगा। जीरो प्वाइंट पर पंफलेट पहुंच गए हैं। ये काम टोल प्लाजा और जीरो प्वाइंट किए जाएंगे।

सख्ती भी बढ़ेगी : यमुना एक्सप्रेसवे पर सतर्कता बरतने के साथ ही सख्ती भी बढ़ेगी। कोहरे के समय तय किए गए नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों का चालान किया जाएगा। इसके लिए ट्रफिक पुलिस लगातार गश्त करेगी और तेज रफ्तार से वाहन चलाने वालों पर नजर रखेगी।

आईआईटी के सुझावों पर काम हुआ

सुप्रीम कोर्ट की सड़क सुरक्षा समिति के निर्देश पर आईआईटी दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे का सुरक्षा आडिट कराया गया था। आईआईटी के सुझावों में अधिकतर को लागू किया जा चुका है। इसमें दोनों सड़कों के बीच की जगह के दोनों ओर क्रैश बीम बैरियर लगाने का सुझाव अहम था। आगरा से ग्रेटर नोएडा तक क्रैश बीम बैरियर लगाए जा चुके हैं। रंबल स्ट्रिप, स्पीड कैमरा, पेंटिंग, गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की प्रभावी कार्रवाई की व्यवस्था की गई है।

शीतलहर से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी

शीत लहर और ठंड से बचाव के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार को दिशा-निर्देश जारी किए। हालांकि, अभी अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा है। आने वाले दिनों में ठंड बढ़ेगी। आपदा विशेषज्ञ ने सलाह दी है कि विभिन्न माध्यमों से मौसम के पूर्वानुमान की जानकारी लेते रहना चाहिए। खुद को सूखा रखने, दस्ताने पहनने, टोपी और मफलर का उपयोग करने की बात कही गई है। नियमित रूप से तेल, पेट्रोलियम जेली या बॉडी क्रीम से शरीर को मॉइस्चराइज करने की बात कही है।

वाहनों के लिए तय हैं लेन

यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों के चलने के लिए लेन तय हैं। भारी वाहन, हल्के वाहन और ओवरटेकिंग के लिए लेन निर्धारित हैं। लेन पर चलने से हादसों की आशंका कम हो जाती है। गलत लेने पर चलने पर चालान का भी प्रावधान है।

न बातों का ध्यान रखें

कोहरे के समय यात्रा शुरू करने से पहले ब्रेक ईंधन और इंडिकेटर की जांच करानी चाहिए। वाहन में फॉग लाइट लगाने, हेड लाइट को लो बीम में रखने, विंड-स्क्रीन को धूल और धुंध से साफ रखना चाहिए। अपनी लेन में चलें, बिना वज़ह लेन न बदलें, सामने वाले वाहन से उचित दूरी, वाहन खराब होने पर बाय हाथ पर रेलिंग से सटाकर वाहन खड़ा करना चाहिए।

इस नंबर पर संपर्क करें

एक्सप्रेसवे पर वाहन चलाते समय अगर किसी तरह की दिक्कत आती है तो हेल्पलाइन नंबर 1800-102-7777 फोन करके मदद ले सकते हैं।

Also Read : Railway : लोहे की होती है ट्रेन बिजली से चलती लेकिन फिर भी यात्रियों को नहीं लगता करंट, जानिए वजह