UP में अप्रैल के महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, लिस्ट पढ़ लें बच्चे और अभिभावक
UP News : देशभर के अधिकतर स्कूलों में अप्रैल से नए सेशन की शुरुआत अब हो गई हैं। अप्रैल के महीने में नए सेशन शुरू हो गए हैं और कई क्लासेज के एग्जाम भी खत्म हो गए हैं। अपने बच्चे को तैयार करने से पहले आप स्टूडेंट्स हॉलिडे कैलेंडर भी चेक करें। अगर आप भी उत्तर प्रदेश में रहते हैं तो अप्रैल महीने में इतने दिन स्कूल बंद रहेंगे। आइये जानते हैं की कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे

Uttar Pradesh : अप्रैल महीने में आम तौर पर छुट्टियां बहुत कम होती हैं, लेकिन इस बार यूपी (UP News) में बच्चों को काफी छुट्टियां मिलने वाली हैं। विद्यालय अप्रैल में कब तक बंद रहेंगे, यह आपके स्कूल या राज्य पर भी निर्भर करता है। आपको बता दे की April 2024 में स्कूल छुट्टीयां काफी होने वाली हैं। कुछ त्योहार सिर्फ कुछ राज्यों में मनाए जाते हैं। आपको बता दे की बच्चे कितने भी बुद्धिमान हों लेकिन स्कूल की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। अगर आप भी अप्रैल में कोई छुट्टी लेकर कहीं घूमने-फिरने या फिर अपने काम से ब्रेक लेना चाहते हैं, तो जानिए कि स्कूल-कॉलेज कितने दिन बंद रहेंगे, और क्या कोई क्या कोई लॉन्ग वीकेंड भी मिलेगा या नहीं.
April Holidays List 2024
साल 2024 का चौथा महीना उत्तर भारत व कई अन्य राज्यों में गर्मी और बारिश का मिला-जुला मौसम लेकर आया है. इस साल अप्रैल में कुछ ऐसे त्योहार मनाए जाएंगे, जिनका सभी को इंतजार रहता है. जानिए उन त्योहारों पर आपकी छुट्टी रहेगी या नहीं.
2024 का चौथा महीना उत्तर भारत और कई अन्य राज्यों में कही गर्मी तो कही बारिश का मौसम हैं। सभी लोग अप्रैल में कुछ त्योहारों का इंतजार कर रहे हैं। जानिए उन त्योहारों पर आपकी छुट्टी रहेगी या नहीं.
तारीख त्योहार दिन
9 अप्रैल, 2024 चैत्र नवरात्रि मंगलवार
11 अप्रैल, 2024 ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitar Date) गुरुवार
13 अप्रैल, 2024 बैसाखी शनिवार
14 अप्रैल, 2024 अंबेडकर जयंती रविवार
17 अप्रैल, 2024 राम नवमी बुधवार
21 अप्रैल, 2024 महावीर जयंती रविवार
कंफर्म नहीं है ईद की डेट
आपको बता दे की फिलहाल, ईद-उल-फितर की तारीख निश्चित नहीं है, जो अप्रैल में मनाया जाएगा। दरअसल, ईद की तिथि चंद्रमा के मुताबिक निर्धारित की जाती है। ईद इस कैलेंडर के हिसाब से गुरुवार को है, लेकिन अगर चांद एक रात पहले नहीं दिखाई देता, तो तारीख आगे बढ़ाई जा सकती है। 12 अप्रैल, शुक्रवार को ईद भी मनाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो आप अप्रैल में एक लंबे वीकेंड का आनंद ले सकते हैं (Long Weekend in April 2024)। रविवार को कुछ त्योहार हैं, इसलिए एक छुट्टी बेकार जा सकती है।