The Chopal

लौट रहा है क्योंकि सास भी कभी बहू थी

   Follow Us On   follow Us on
Ekta Kapoor
The Chopal
मनोरंजन| एकता कपूर जो की अपने शो के जरिए अपने फैन्स का दिल जीत लेती है। इनके प्रत्येक शो को हर घर मे बेशुमार प्यार मिलता है। वहीं नागिन की सीरीज ने तो सोशल मीडिया से लेकर छोटे पर्दे पर तहलका मचा रखा है। वहीं इनका 8 वर्ष पुराना शो क्योंकि सास भी कभी बहु थी टीवी पर वापसी कर रहा है। यह इस बार नए धमाल के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करेगा। इस बात की जानकारी स्वयं एकता कपूर ने अपने फैन्स को दी है।
एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म से घोषणा करते हुए कहा, मशहूर टीवी शो एक बार पुनः टीवी पर वापसी कर रहा है। एकता ने कहा, फैन्स की डिमांड पर स्टार प्लस पर इस शो का रिपीट टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो टेलीविजन पर 16 फरवरी से शाम 5 बजे से शुरू होगा। 
एकता कपूर ने वीडियो का साझा करते हुए, कुछ पुरानी यादें जो ताजा हो गई सारी यादें ताजा हो गई। वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। लोग इस पर जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
https://www.instagram.com/tv/CZ_M6CCKDry/?utm_medium=copy_link