The Chopal

होली पर रिलीज हो रही है एक साथ कई फिल्में, जाने लिस्ट

   Follow Us On   follow Us on
Entertainment
The Chopal
मनोरंजन| होली का त्योहार सर पर है लोग मनोरंजन के अलग अलग आयाम तलाश रहे हैं। जहाँ रंगों का त्योहार खुशियां लेकर आया है। वही फिल्मी अभिनेताओं की रिलीज होने वाली आगामी तड़क भड़क से भरी हुई फिल्में दर्शकों के मनोरंजन में चार चांद लगा देंगी। क्योंकि यह फिल्में वह है जिनका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। 
वही इस होली दर्शकों का यह इंतजार खत्म हो गया है और एक साथ कई धमाकेदार फ़िल्म इनके मनोरंजन में चार चांद लगाने के लिए मार्केट में आ रही है। तो आइये जानते हैं उन फ़िल्म का नाम जो मार्केट में मचाएगी होली पर धमाल।
अगर हम सबसे पहली फ़िल्म की बात करें तो वह है अक्षय कुमार की बेहतरीन फ़िल्म बच्चन पाण्डेय। यह फ़िल्म 18 मार्च को रिलीज होगी लोगो को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार था। अक्की की यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिनेमाघरों में रिलीज ने इस फ़िल्म के प्रति लोगो का आकर्षण ओर अधिक बढ़ा दिया है। 
जेम्स:- दिवंगत कन्नड़ स्टार पुनीत राजकुमार की मरणोपरांत रिलीज़ फिल्म 'जेम्स' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, जो उनकी पहली बर्थ एनिवर्सरी भी होगी. इस फिल्म में पुनीत एक़ सोल्जर की भूमिका में नज़र आएंगे।
ब्लडी ब्रदर्स:- यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म G5 पर रिलीज होगी। यह फ़िल्म दो भाइयों की कहानी पर बनी हुई है। इसमे बेहद ही सपेसेन्स क्रिएट किया गया है। हम कह सकते हैं यह फ़िल्म सपेसेन्स बेस्ड है।
जलसा:- विद्या बालन की फ़िल्म जलसा काफी सुर्खियो में रही है। लोग विद्या बालन के किरदार को वैसे ही बेहद पसंद करते हैं वही इस फ़िल्म में वह एक अलग ही रूप में नजर आ रही है। इस फ़िल्म में विद्या बालन दो क्लास के मध्य के गैप को दिखाते हुए नजर आएगी। यह फ़िल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन पर 18 मार्च को रिलीज होगी।