Gold Price: सोने की कीमतें पहुंचेगी 1,38,000 रुपये पार, आज दिखी कीमतों में नरमी
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार बना रहता है। सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उछाल के बाद लगातार तीन-चार दिनों से मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। बता दे की 22 अप्रैल को सोना 1 लाख रुपए के स्तर को छू गया था। लेकिन उसके बाद सोने में गिरावट का दौर अभी भी जारी है।

The Chopal : हाल के दिनों में सोने की कीमतों में जो अस्थिरता देखी जा रही है, वो अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हो रही हलचलों, डॉलर की स्थिति, ब्याज दरों और भू-राजनीतिक तनावों से जुड़ी हुई है। 22 अप्रैल को सोने ने 1 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम का स्तर छूकर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था, जो निवेशकों के बीच चर्चा का विषय बन गया था। आज शनिवार 26 अप्रैल को सोने के भाव लाल निशान पर दिखाई दिए। गोल्ड की दर आज कल की तुलना में कुछ गिरी है।
22 अप्रैल को सोने ने 1,00,000 रुपये का स्तर छुआ था, लेकिन उसके बाद सोने की कीमत में गिरावट आई है। 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 90 हजार रुपये है, वहीं 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 98,200 रुपये है। चांदी का मूल्य एक लाख रुपये से अधिक है। शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को सोने-चांदी की कीमतें यहां देखें।
चांदी की कीमत
शनिवार, 26 अप्रैल, 2025 को चांदी का मूल्य 1,00,900 रुपये है।
दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतें
22 कैरेट सोना शनिवार, 26 अप्रैल 2025 को 90,170 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 98,310 रुपये प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोना मुंबई में 90,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 24 कैरेट सोना 98,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आज सोने का भाव कल से कम है।
शहर का नाम | 22 कैरेट गोल्ड रेट | 24 कैरेट गोल्ड रेट |
पटना | 90,020 | 98,210 |
बंगलुरु | 90,020 | 98,210 |
लखनऊ | 90,170 | 98,310 |
गाजियाबाद | 90,170 | 98,310 |
नोएडा | 90,170 | 98,310 |
जयपुर | 90,170 | 98,310 |
मुंबई | 90,020 | 98,210 |
कोलकाता | 90,020 | 98,210 |
चेन्नई | 90,020 | 98,210 |
दिल्ली | 90,170 | 98,310 |
1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती सोने की कीमत
सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है क्योंकि अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैक्स को लेकर हो रही खींचतान। भारत में सोने की कीमतें भी बढ़ी हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में फिर से महंगा हो गया है। जानकारों का कहना है कि अगले छह महीनों में सोने की कीमत लगभग 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक रह सकती है, अगर चीन और अमेरिका के बीच चल रही बहस और गहरी हुई तो इसकी कीमत 1,38,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है।
सोने का मूल्य कैसे निर्धारित होता है?
भारत में सोने की कीमत कई कारणों से बदलती रहती है, जैसे सरकारी टैक्स, अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमतें और रुपये में गिरावट। सोना हमारी परंपराओं और त्योहारों का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यह निवेश का जरिया भी है। इसकी मांग, खासकर त्योहारों और शादी के समय, बढ़ जाती है।