The Chopal

Gold Rate: 85000 पार होगा सोना, यूपी, बिहार में 80000 स्तर को पार कर गया गोल्ड

Gold Price : नए साल की शुरुआत के साथ सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 2025 में सोने की कीमत 80,000 रुपये पार कर जाएगी। 24 कैरेट सोने का मूल्य दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में 80,200 रुपये से अधिक है। 22 कैरेट सोने का मूल्य 73,500 रुपये से अधिक है।

   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: 85000 पार होगा सोना, यूपी, बिहार में 80000 स्तर को पार कर गया गोल्ड 

The Chopal : नए साल की शुरुआत के साथ सोने की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 2025 में सोने की कीमत 80,000 रुपये पार कर जाएगी। 24 कैरेट सोने का मूल्य दिल्ली, राजस्थान, यूपी और हरियाणा में 80,200 रुपये से अधिक है। 22 कैरेट सोने का मूल्य 73,500 रुपये से अधिक है। यह 10 ग्राम सोने का भाव है। आपको बता दें कि 22 कैरेट सोने की अधिकांश ज्वैलरी देश में बनाई जाती हैं। 22 कैरेट सोने का भाव चढ़ने से बायर्स प्रभावित होंगे। क्या सोना जल्द ही एक नए पीक पर आ जाएगा? गोल्ड ने पिछले साल 82,000 रुपये को पार किया था।

14 जनवरी 2025 को चांदी की कीमत बढ़ी

देश में चांदी 94,500 रुपये प्रति किलोग्राम है। साल 2024 में, हालांकि, एक किलोग्राम चांदी का मूल्य 1,00,000 रुपये को पार कर गया था। चांदी की कीमत अभी तक उच्च नहीं है।  अब देखना होगा कि चांदी की कीमत होली से पहले 1,00,000 रुपये के स्तर पर रहेगी या नहीं।

शादी के दौरान अधिक सोने की मांग

शादी के दौरान सोने की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे सोने की कीमतें भी बढ़ रही हैं। लोग सोना को सुरक्षित निवेश और गहने बनाने के लिए खरीद रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मजबूती और निवेशकों की बढ़ती रुचि ने इसकी कीमत को और बढ़ा दिया है। आर्थिक अस्थिरता के समय सोना एक अच्छा विकल्प है।

क्या सोना जल्द ही 85,000 रुपये के स्तर को पार करेगा?

रुपये की कमजोरी के चलते सोने की कीमतें भी बढ़ रही हैं। इसके अलावा, आने वाले हफ्तों में सोने की कीमतों पर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े, जैसे PMI रिपोर्ट और बेरोजगारी दर, असर डाल सकते हैं। निवेश करने वालों की संख्या बढ़ने से सोने की कीमतें जल्द ही प्रति 10 ग्राम 80,000 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

सोने का मूल्य देश में कैसे निर्धारित होता है?

भारत में सोने की कीमत विभिन्न कारकों से निर्धारित होती है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत, आयात शुल्क, देश की मांग और आपूर्ति शामिल हैं। शादी और छुट्टियों के दौरान सोने की मांग बढ़ने से कीमतें बढ़ती हैं। पिछले कुछ वर्षों से यह ट्रेंड रहा है। इसके अलावा, भारत में सोने की कीमतों पर वैश्विक बाजारों, जैसे लंदन और न्यूयॉर्क के बुलियन मार्केट, का सीधा असर होता है।

14 जनवरी 2025 को ये रहा सोने का रेट

शहर का नाम    22 कैरेट गोल्ड रेट    24 कैरेट गोल्ड रेट

दिल्ली           73,550                                   80,220
नोएडा           73,550                                     80,220
गाजियाबाद     73,550                               80,220
जयपुर             73,550                                     80,220
गुड़गांव            73,550                                     80,220
लखनऊ           73,550                                     80,220
मुंबई                73,400                                     80,070
कोलकाता         73,400                                 80,070
पटना               73,450                                      80,120
अहमदाबाद      73,450                                80,120
भुवनेश्वर           73,400                                    80,070
बेंगलुरु             73,400                                      80,070