The Chopal

Gold Rate: 60 दिनों में कितना महंगा हुआ सोना, आगे कितना होगा इजाफा

संघर्ष और वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोने की मांग बढ़ी, कीमतें लगातार चढ़ रही हैं। जानिए भारत में आज का सोने का रेट।
   Follow Us On   follow Us on
Gold Rate: 60 दिनों में कितना महंगा हुआ सोना, आगे कितना होगा इजाफा

Gold Rate: पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। सिर्फ दो महीनों में ही सोना काफी महंगा हो गया है। सोने की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों के लिए इसे खरीदना अब मुश्किल होता जा रहा है। हालांकि, जिन लोगों ने पहले सोने में निवेश किया था, उन्हें अब अच्छा फायदा मिल रहा है। इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आज सोने का ताजा रेट क्या है और क्यों लगातार बढ़ रही है इसकी कीमत।

ईरान-इजरायल तनाव से सोने की मांग बढ़ी

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ग्लोबल मार्केट पर भी दिखने लगा है। इस राजनीतिक टकराव के कारण सोने की मांग तेजी से बढ़ी है, क्योंकि लोग इसे सुरक्षित निवेश का साधन मानते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही स्थिति बनी रही, तो आने वाले समय में सोने की कीमत 3500 डॉलर प्रति औंस से भी ऊपर जा सकती है।

लगातार चौथे दिन बढ़ा सोना

सोमवार को सोने की कीमत लगातार चौथे दिन बढ़ी और यह करीब दो महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। सप्ताहांत में ईरान-इजरायल के बीच झड़पों के बाद लोगों को बड़े क्षेत्रीय युद्ध की चिंता सता रही है। ऐसे में निवेशकों का रुझान सोने की तरफ बढ़ा है।

निवेशकों को फायदा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार सुबह तक हाजिर सोना 0.3% बढ़कर 3,442.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। यह 22 अप्रैल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। वहीं, अमेरिका में सोने का वायदा भाव भी 0.3% बढ़कर 3,461.90 डॉलर हो गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

जब भी दुनिया में राजनीतिक या आर्थिक तनाव बढ़ता है, लोग अपने पैसों को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करते हैं। इसी वजह से इसकी मांग बढ़ रही है। इस हफ्ते अमेरिकी केंद्रीय बैंक के कुछ बड़े फैसलों का भी इंतजार है। माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व अपनी ब्याज दरें फिलहाल नहीं बदलेगा, लेकिन सितंबर में कटौती हो सकती है। इससे भी सोने की कीमतों में उछाल आ सकता है।

भारत में सोने का रेट

भारत के एमसीएक्स (MCX) बाजार में सोमवार सुबह 9:32 बजे अगस्त डिलीवरी वाला सोना 0.13% चढ़कर 1,00,406 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आगे क्या उम्मीद है?

विशेषज्ञों का कहना है कि हम अभी 3,400 डॉलर के पार निकल चुके हैं और आगे भी तेजी बनी रह सकती है। 3,500 डॉलर के आसपास कुछ रुकावट हो सकती है, लेकिन अगर यह स्तर पार हो गया तो नई ऊंचाई देखने को मिल सकती है।

सोने की कीमत क्यों बढ़ रही है? 

पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है और इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।सबसे बड़ी वजह है दुनिया में बढ़ती राजनीतिक तनाव और आर्थिक मंदी का डर। जब भी ऐसी स्थिति बनती है, लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए सोने में निवेश करते हैं, इसलिए इसे सुरक्षित पनाहगाह कहा जाता है।

सोना एक ऐसी संपत्ति है जिस पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन जब बाजार में ब्याज दरें कम होती हैं, तो इसकी मांग बढ़ जाती है। इसके उलट जब ब्याज दरें ज्यादा होती हैं, तो सोने की चमक कुछ कम हो जाती है।

इसके अलावा, डॉलर की कीमत भी सोने की कीमत को प्रभावित करती है। अगर डॉलर मजबूत होता है, तो सोने की कीमतें कंट्रोल में रहती हैं। लेकिन जब डॉलर कमजोर होता है, तो सोने के दाम बढ़ने लगते हैं। इसीलिए मौजूदा हालात में जब दुनियाभर में अनिश्चितता बनी हुई है और डॉलर भी कमजोर हो रहा है, सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं।

News Hub