The Chopal

RBI कि यह शर्त अगर आपने पूरी की तो बैंक घर आकर देगा लोन, जान ले नियम

अगर आप भी लोन लेना चाहते है और सिबिल स्कोर चेक किया, लेकिन वह था डाउन और इस कारण आपको लोन नहीं मिल पाया, ये समस्या तकरीबन 10 में से 6 भारतीयों के साथ देखी जा रही है। तो आज का आर्टिकल सिबिल स्कोर (Cibil Score) पर रहेगा।
   Follow Us On   follow Us on
RBI कि यह शर्त अगर आपने पूरी की तो बैंक घर आकर देगा लोन, जान ले नियम

The Chopal : अगर आप भी लोन लेना चाहते है और सिबिल स्कोर चेक किया, लेकिन वह था डाउन और इस कारण आपको लोन नहीं मिल पाया, ये समस्या तकरीबन 10 में से 6 भारतीयों के साथ देखी जा रही है। तो आज का आर्टिकल सिबिल स्कोर (Cibil Score) पर रहेगा। आपको बताएंगे कि ये स्कोर होता क्या है? अगर ये कम है तो उसको कैसे बढ़ाया जाए? साथ में एक अच्छे सिबिल स्कोर से क्या फायदा आम नागरिक को मिलता है?

क्या होता है सिबिल स्कोर?

सबसे पहले  ये जान लेना जरूरी है कि आखिर क्या होता है सिबिल स्कोर (Cibil Score) ? सिबिल स्कोर वह स्कोर है जो आपकी गुणवत्ता को बताता है, कि आप लोन कितने समय में चुका पा रहे हैं। यानी आपकी हिस्ट्री। अगर आपने कोई लोन लिया था और उसे सही समय पर चुका दिया तो आपका सिबिल स्कोर अच्छा रहेगा। अगर आपने पहले कभी लिए लोन को समय से नहीं चुकाया उसकी ईएमआइ डिले करीं तो आपका सिबिल स्कोर डाउन रहता है। जिससे आप आगे लोन लेने जाते हैं तो बैंक आपको शक की निगाहों से देखते हैं।

अब सवाल यह उठता है कि सिबिल स्कोर यदि खराब है तो उसे कैसे सुधारा जाए (How to improve bad CIBIL score)? अगर आपने पास्ट में लोन लेकर कोई गलतियां की हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने खराब हुए सिबिल स्कोर को आसानी से सुधार सकते हैं। उसके लिए आपको एक छोटा-मोटा लोन लेना होगा। उसकी EMI सही टाइम से चुकानी होगी। अगर आप एडवांस पे कर सके तो और ही अच्छा है। इसके बाद आपका सिबिल स्कोर धीरे-धीरे खुद-ब-खुद सुधारने लगेगा।

सिबिल स्कोर खराब होने के ये हैं नुकसान

क्या आप जानते है कि अगर आपका (bad CIBIL score) है तो क्या नुकसान होते हैं? मान लीजिए आपका सिबिल स्कोर 350 का है जो की अमूमन 750 से 900 के बीच में परफेक्ट माना जाता है। 900 के करीब जितना सिबिल स्कोर आपका रहेगा उतना बैंक आपको आसानी से लोन दे पाएंगे, साथ ही आपसे ब्याज भी ज्यादा नहीं वसूली जाएगी। तो अच्छा सिबिल स्कोर (good CIBIL score) रखने के फायदे अनेक हैं।

ये पढ़ें : High Court का एक ऐसा फैसला, जिसमें फोन का पासवर्ड देने के लिए नहीं किया जा सकता मजबूर