RBI News : 10 रुपए का कौन–सा सिक्का होता है नकली? RBI ने बताई सच्चाई
10 Rupees Coin: RBI - आरबीआई 10 रुपए के सिक्के को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अपना सख्त रुख अपना रखा है। लेकिन आज भी लोगों के बीच 10 रुपए के सिक्के को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है। दस रुपए के सिक्के को लेकर चल रही बातों के बीच लोगों का मानना है कि जिस सिक्के में 10 लाइन है वह सिक्के असली है।

The Chopal, 10 Rupees Coin : आज के समय में दस रुपए के सिक्के को लेकर कन्फ्यूजन बना रहता है। इसे लेकर आरबीआई (Reserve Bank of India) समय समय पर अलर्ट जारी करते रहता है। लेकिन बाजारों में आज भी कई तरह की कन्फ्यूजन के चलते 10 रुपए का सिक्का लेने से मना किया जाता है। चलिए आज हम आपको इस खबर के माध्यम से दस रुपए के असली और नकली सिक्के (Real and fake Coins) के बारे में बताने वाले हैं।
क्या है 10 रुपए के सिक्के का सच?
लोगों ने दस रुपये के सिक्के को लेकर कई प्रकार की धारणा बनाई हुई है। लोगों का कहना है कि 10 लाइन वाले सिक्का असली है, जबकि 15 लाइन वाले सिक्का नकली है।
अलग अलग आकार
आरबीआई ने बताया कि 10 रुपए के कई आकार और डिजाइन के सिक्के वैध मुद्रा हैं और सभी लेनदेन में कानूनी निविदा के रूप में इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
RBI ने बताया सच
सेंट्रल बैंक ने अपनी वेबसाइट पर 14 तरह के डिजाइन के सिक्कों का उल्लेख किया है, जबकि आरबीआई ने पहले भी कई बार इस मुद्दे को हल कर चुका है। वहीं एक IVRS टोल फ्री नंबर भी है, जिसमें 10 रुपए के सिक्के की जानकारी दी जाती है। आरबीआई ने कहा कि 10 रु के कई सिक्के बाजार में हैं। इसलिए हर सिक्का सही है। 10 रुपये का सिक्का लेने से मना करने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है, कृपया ध्यान रखें।
इस नंबर पर करें कॉल (Toll Free Number)
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने भी टोल फ्री नंबर जारी करके सिक्के की पहचान से जुड़े संदेह दूर करने का प्रयास किया है। आरबीआई के टोल फ्री नंबर 1440 पर कॉल करके आप सिक्के के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कॉल आपको 10 रुपये के सिक्के में सारी जानकारी देगा। रिजर्व बैंक ने बताया कि देश में 10 रुपए के 14 प्रकार के सिक्के उपलब्ध हैं। इन्हें स्वीकार करना हर व्यक्ति के लिए अनिवार्य है। यदि आपको कोई संदेह है, तो आप टोल फ्री नंबर डायल कर शक दूर कर सकते हैं।