The Chopal

SBI Recurring Deposit : SBI के अकाउंट होल्‍डर्स की हुई मौज, देश के सबसे बड़े बैंक ने द‍िया यह तोहफा

SBI Recurring Deposit : अगर आपका खाता स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) में है तो यह खबर आपके बड़े काम की है. देश का सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने अपने ग्राहकों के ल‍िए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर म‍िलने वाले ब्‍याज की दरों में बड़ा बदलाव क‍िया है.

   Follow Us On   follow Us on
SBI Recurring Deposit

New Delhi : SBI Recurring Deposit Balance : अगर आपका खाता भी स्‍टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) में है तो यह खबर आपके बड़े काम की है. भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंड‍िया (SBI) ने अपने ग्राहकों के ल‍िए रिकरिंग डिपॉजिट (RD) पर दी जाने वाले ब्‍याज की दरों में बदलाव क‍िया है. बैंक की तरफ से लागू की गई नई ब्याज दरें 15 फरवरी से लागू हो गई हैं.

मात्र 100 रुपये से शुरू कर सकते हैं र‍िकर‍िंग

बैंक की तरफ से बढ़ाई गई रिकरिंग डिपॉजिट (RD) की दरों का फायदा उन ग्राहकों को म‍िलेगा, जिन्होंने रिकरिंग डिपॉजिट करवा रखी है. आप सिर्फ 100 रुपये की न्यूनतम जमा राशि के साथ एसबीआई में रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. ये अकाउंट 12 महीने से लेकर 10 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है.

Also Read :  Medical Store Business 2022 : अब 12वीं पास भी शुरू कर सकेंगे मेडिकल स्टोर, नहीं पड़ेगी बी-फार्मा (B-Pharma) की जरूरत, ये है नए नियम

सीन‍ियर स‍िटीजन (senior citizen) को म‍िलेगा अधिक ब्‍याज

जानकारी अनुसार आपको बता दें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की तरह, रिकरिंग डिपॉजिट (RD) में भी सीन‍ियर स‍िटीजन को हर टर्म में अधिक ब्याज म‍िलता है. बदलाव के बाद 1 से 2 साल तक के ल‍िए आरडी करने पर ब्याज 5.1 प्रतिशत के ह‍िसाब से ब्याज द‍िया जाएगा.

Also Read : अब मात्र 50 रुपए खर्च कर मिल जाएगा 2 लीटर सरसों का तेल, जल्द उठाए लाभ

मिलता है 10 साल तक की र‍िकर‍िंग का ऑप्‍शन

दो से तीन साल के पीर‍ियड पर रिकरिंग डिपॉजिट बढ़ाकर 5.20 फीसदी कर दिया गया है. तीन से पांच साल की अवधि के लिए यह 5.45 प्रत‍िशत है. 5 से 10 साल के लिए यद‍ि कोई र‍िकर‍िंग कराता है तो इस दर को 5.50 फीसदी तक बढ़ा दिया गया है.

15 फरवरी से लागू होने वाले नए रेट

- 1 वर्ष से लेकर 2 वर्ष से कम - 5.1%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम - 5.2%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 5.45%

Also Read : करोडों का बैंक घोटाला करने वाला ऋषि अग्रवाल क्या है पीएम का करीबी