The Chopal

रसोई गैस के खर्च से छुटकारा दिलाएगा ये सोलर स्टोव, देखें कीमत और खासियत

Solar Cooking Stove Price :अगर आप बढ़ते सिलेंडर के दामों से परेशान है, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। आप घर पर इस चीज से बचा सकते गैस सिलेंडर के पैसे एक बार इसे खरीदने पर आपको गैस सिलेंडर से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। अगर आप एक बार इस स्टोव के पैसे खर्च कर देंगे तो बाद हर महीने सिलेंडर खरीदने वाला झंझट खत्म हो जायेगा।

   Follow Us On   follow Us on
रसोई गैस के खर्च से छुटकारा दिलाएगा ये सोलर स्टोव, देखें कीमत और खासियत

Surya Nutan Solar Cooker : रसोई गैस की बढ़ती कीमत ने आम आदमी को परेशान करके रख दिया है। सिलेंडर की बढ़ती कीमत रसोई के बजट को बिगाड़ रही है। अगर आप भी इससे परेशान है तो आप सोलर स्टोव अपने घर पर ला सकते हैं। इसके लिए आपको एक बार पैसे खर्च करने पड़ेंगे। इसके बाद आपको रसोई में गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ेगी।

गैस सिलेंडर से छुटकारा

इंडियन ऑयल ने सूर्य नूतन नाम से सोलर स्टोव लॉन्च किया है। इसका डिजाइन में डेवलपमेंट इंडियन ऑयल के अनुसंधान एवं विकास केंद्र फरीदाबाद में किया गया है। यश टॉप हाइब्रिड मॉडल पर काम करता है। आप इसका उपयोग सोलर एनर्जी के साथ-साथ बिजली पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बार अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। परंतु बाद में हमेशा के लिए गैस सिलेंडर से छुटकारा मिल जाएगा।

इसमें दो यूनिट होती है

सूर्य नूतन सोलर स्टोव में दो यूनिट होती है। इसकी एक यूनिट आपके किचन में रहेगी दूसरी यूनिट सूर्य की रोशनी के लिए घर के बाहर रहेगी। इसके जरिए सोलर एनर्जी स्टोर तक पहुंचेगी और आप आसानी से खाना पका सकेंगे। इसमें अलग-अलग मॉडल पाए जाते हैं। इसमें प्रीमियम मॉडल पर एक परिवार के लिए तीन समय का खाना पकाया जा सकता है। इसे आप आसानी से खरीद सकते हैं।

कितने पैसे होंगे खर्च

सूर्य नूतन सोलर स्टोव के बेसिक मॉडल को खरीदने के लिए आपको एक बार 12000 रुपए खर्च करने होंगे। यदि आप इसका टॉप मॉडल खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए 23 हजार रुपए खर्च करने होंगे। वैसे यह फायदे का सौदा है। क्योंकि इतने पैसे तो परिवार के सदस्यों के हिसाब से खाना बनता है तो सिलेंडर पर लग जाते हैं। कुछ परिवार तो ऐसे है जिनके गैस सिलेंडर महीना भी नहीं पकड़ता है। उन परिवारों के लिए यह सोलर स्टॉप काफी फायदेमंद है।

News Hub