Chanakya Niti: शादीशुदा जीवन में बनी रहेगी भरपूर खुशियाँ, अपनाएं ये चाणक्य नीति
Chanakya Niti Tips : आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए छह गुणों की महत्ता बताई है। उनके अनुसार यदि यह छह गुणों को दम्पत्ति अपनाते हैं तो उनका जीवन सदा खुशहाल बना रह सकता है।

Chanakya Niti Tips : भारतीय संस्कृति और राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती है। चाणक्य, जो एक महान शिक्षक और रणनीतिकार थे, ने अपनी नीति में कई ऐसी बातें बताई हैं जो आज भी प्रासंगिक हैं। विशेष रूप से, जब बात आती है वैवाहिक जीवन की मिठास और खुशहाली की, तो चाणक्य की नीति हमें महत्वपूर्ण दिशा निर्देश प्रदान करती है। यहाँ जानिए चाणक्य नीति के कुछ विशेष गुण, जो आपके वैवाहिक जीवन को खुशहाल बना सकते हैं।
गुस्सा नहीं करना चाहिए
चाणक्य कहते हैं कि पति-पत्नी में ऐसी स्थिति आती है कि जब एक गुस्सा हो जाता है। ऐसे में दूसरे को भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। शांत हो कर स्थिति को संभालना चाहिए। परिवार में हमेशा शांति स्थापित होनी चाहिए। तभी गृहस्थी खुशहाल रह सकती है। अगर एक रूठता है तो दूसरे को मनाना चाहिए। क्योंकि रूठों को मनाओगे नहीं और फटे हुए की सिलाई नहीं करोगे तो गृहस्थी चल पाना मुश्किल है।
गोपनीयता
वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के बीच बहुत सी बातें गोपनीय होती हैं। गोपनीयता को बनाए रखना चाहिए। तीसरे का हस्तक्षेप हमेशा हानिकारक होता है। पति-पत्नी के बीच की गोपनीयता को न तो ससुराल पक्ष में और न मायके पक्ष में ही साझा करना चाहिए।
मर्यादा
चाणक्य के अनुसार पति-पत्नी दोनों को मर्यादा में रह कर एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। मर्यादा का उल्लंघन होने पर कलह शुरू हो जाती है और परिवार की खुशियों में ग्रहण लग जाता है।
धैर्य
नीति शास्त्र के अनुसार पति-पत्नी में धैर्य होना बेहद जरूरी है। चाणक्य कहते हैं जो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में बहुत सी मुश्किल घड़ी आ सकती हैं। ऐसे में धैर्य के साथ उस समय का मुकाबला करना चाहिए। धैर्य खो देने वाले लोग जीवन में निराशा का सामना करते हैं।
पार्टनर को दें प्यार
आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो इंसान जीवन में सदैव अपने पार्टनर के साथ ईमानदारी के साथ रहता है और उन्हें भरपूर प्यार देता है। उसके रिश्ते में कभी भी दूरियां नहीं आती हैं। इस नीति का पालन करने से रिश्ते मजबूत होते हैं।
एक-दूसरे का सम्मान करें
वैवाहिक रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक है कि पति और पत्नी एक-दूसरे का सम्मान करें। क्योंकि आज के समय में हर इंसान को अपना मान-सम्मान प्रिय है। इसी वजह से किसी के सामने अपने पार्टनर का अपमान न करें। इससे आपके रिश्ते पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ सकता है। रिश्ता टूटने तक की भी नौबत आ सकती है।
डिस्कलेमर : इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। स लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।