The Chopal

Akshara Singh Dance: अक्षरा ने पवन सिंह संग लड़ाया इश्क, देखकर दर्शक हुए दीवाने

   Follow Us On   follow Us on
Akshara Singh Dance: अक्षरा ने पवन सिंह संग लड़ाया इश्क, देखकर दर्शक हुए दीवाने

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं. अक्षरा सिंह आए दिन अपने फैंस के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अक्षरा सिंह एक दमदार एक्ट्रेस हैं. दर्शकों को अक्षरा सिंह की एक्टिंग और आवाज काफी पसंद आती है. अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए कई सुपरहिट फिल्में की हैं. 

भोजपुरी इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं जिनके साथ अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है. वहीं अक्षरा सिंह की जोड़ी सबसे ज्यादा पवन सिंह के साथ पसंद की जाती रही है. इसी बीच अक्षरा सिंह का एक पुराना गाना करा ना मरद वाला रोल यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है.

भोजपुरी के इस गाने को अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने फिल्माया है. अक्षरा सिंह का यह गाना पुराना है, लेकिन लोग इसे आज भी देखना पसंद करते हैं. पवन सिंह और अक्षरा सिंह की सुपरहिट फिल्म धड़कन का गाना करा ना मरद वाला रोल सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है.


 
भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री कहा जाता था कि पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी सबसे फिट बैठती है. इस जोड़ी की तगड़ी फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्ममेकर्स भी अपनी अगली फिल्मों में पवन सिंह और अक्षरा सिंह को कास्ट करते थे. हालांकि, पवन सिंह और अक्षरा सिंह काफी समय से साथ नजर नहीं आए हैं.

भोजपुरी गाना करा ना मरद वाला रोल वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने में प्रियंका सिंह की आवाज, आजाद सिंह के बोल और मधुकर आनंद का म्यूजिक है. गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच कमाल की केमिस्ट्री नजर आ रही है.