The Chopal

Bhojpuri Dance: काजल राघवानी ने "छलकत हमरो जवनिया-2" गीत पर खेसारी संग किया जोरदार डांस

Kajal Raghani ke Song : काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा की सबसे मशहूर अदाकारा हैं। इनका जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो फैंस इनके गाने को देखने के लिए बेताब हो जाते हैं। ये अपने हर सॉन्ग में एक अलग अंदाज दिखाती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट जोड़ी खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा-2' यूट्यूब पर दर्शकों बीच धमाल मचा रहा है। गाने को 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
   Follow Us On   follow Us on
Bhojpuri Dance: काजल राघवानी ने छलकत हमरो जवनिया गीत पर खेसारी संग किया जोरदार डांस

Bhojpuri Dance video: काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav ke gane) की जोड़ी को फैंस के बीच काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों का जब भी कोई गाना रिलीज होता है तो फैंस इन्हें देख मदहोश हो जाते हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे हिट जोड़ी मानी जाती है। भोजपुरी सिनेमा का अब तक का सबसे सुपरहिट गाना 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा' को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) और पवन सिंह (Pawan Singh) की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया।

इस गाने के सुपरहिट होने के बाद अब इसी कड़ी में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी का गाना 'छलकत हमरो जवनिया ए राजा-2' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप इस लेख में दोनों गाने सुन सकते हैं.

भोजपुरी सॉन्ग: 'छलकता हमरो जवनिया ए राजा'

गाने में खेसारी और काजल ने जबरदस्त डांस किया है। भोजपुरी के इस गाने को भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। गाने की लोकप्रियता इसी बात से साबित होती है कि गाने को अब तक यूट्यूब पर 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और व्यूज दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

भोजपुरी का गरदा सॉन्ग:'छलकत हमरो जवनिया ए राजा-2'

बता दें कि खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने साथ में 'मैं सेहरा बांध के आऊंगा', 'दीवानापन', 'दुल्हन गंगा पार के', 'संघर्ष', 'बालम जी आई लव यू' और 'दबंग सरकार' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।