The Chopal

Relationship Tips: गर्लफ्रेंड की फैमिली को ऐसे करें इंप्रेस, पहली मुलाकात में बन जाएगी बात

Impress Girlfriend Family : आज के युग में हर कोई रिलेशनशिप में आना चाहता है। रिलेशनशिप में यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड की फैमिली से पहली बार मिलते हैं या मिलने के लिए सोच रहे हैं तो यह खास बात है आपके लिए बेहद फायदेमंद होगी। आईए जानते हैं कौन-कौन सी बातें ध्यान में रखकर गर्लफ्रेंड के परिवार को इंप्रेस कर पाएंगे।

   Follow Us On   follow Us on
Relationship Tips: गर्लफ्रेंड की फैमिली को ऐसे करें इंप्रेस, पहली मुलाकात में बन जाएगी बात

Relationship Tips : कहते है कि प्यार में दो लोग एक नहीं होते है, बल्कि दो परिवार एक होते है। वहीं आपने देखा होगा कि लड़के के पेरेंट्स से ज्यादा लड़की के पेरेंट्स ज्यादा स्ट्रिक्ट होते है। इन दिनों काफी सारे लोग ऐसे है जो कि रिलेशनशिप में जाते है और फिर अपने परिवार को मनाते है। वहीं लड़के के लिए सबसे बड़ी दिक्कत होती है। ऐसे में अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो सबसे बड़ी चुनौती होती है लड़की के पेरेंट्स के दिल को जीतना होता है। अधिकतर लड़के उनके सामने घबराहट में कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे उनका इमेज बनने की बजाय बिगड़ ही जाता है। ऐसे में पहली मुलाकात में ही लड़कियों के माता-पिता का दिल जीतना आसान नहीं होता। हालांकि कुछ खास बर्ताव हैं जिनसे आप उनका भरोसा और सम्मान, दोनों हासिल कर सकते हैं।

अपनी पर्सनैलिटी के हिसाब से पहने कपड़े

अगर आप आपका स्टाइल कैजुअल है तो उसे ही मेंटेन करें। लेकिन अगर आप फॉर्मल लुक में ज्यादा अच्छे लगते हैं तो उसे कैरी कीजिए। ख्याल इस बात का रखें कि आप जो पहनें उसमें आप कंफर्टेबल महसूस करें। 

अपने साथ तोहफा जरूर ले जाएं

जाते समय अपने साथ लड़की की मां के लिए तोहफा जरूर लेकर जाएं। मां का दिल बहुत विनम्र होता है और थोड़ा प्यार से बात करने से ही वह पिघल जाता है। अपने साथ कुछ मीठा, फूलों का गुलदस्ता या घर के सजावट की कुछ ऐसी चीज़ ले जाएं, जिसे देखकर लड़की की मां प्रभावित हो जाएं।

मुलाकात से पहले होमवर्क जरूरी

प्रेमिका के घरवालों से मुलाकात करने जाने से पहले अपना होमवर्क ज़रूर करके जाएं, क्योंकि आप सोच भी नहीं सकते कि लड़की के घरवाले आपसे क्या सवाल कर सकते हैं। अब वह सवाल आपके परिवार से जुड़ा हो सकता है या नौकरी से जुड़ा हो सकता है। इसके साथ ही उनसे मिलने से पहले उनकी पसंद-नपसंद, उनकी हॉबीज़ और उनकी इच्छाओं के बारे में थोड़ी जानकारी जरूर रखें। इससे आपको यह फायदा होगा कि आप उनसे एक बहुत ही अच्छे माहौल में बिना डरे बात कर पाएंगे और आपको किसी बात की झिझक नहीं होगी।

हमेशा सकारात्मक रहें

अपनी पसंद-नपसंद के बारे में बात करें। हॉबीज़ और अपनी अन्य चीजों के बारे में लड़की के घरवालों से शेयर करें। इसमें अपनी प्रेमिका को भी शामिल करें ताकि उसके घरवालों को लगे कि दोनों एक दूसरे के बारे में काफी जानते हैं और खुश हैं। वहीं जब आप खाना खा रहे हों तो खाना परोसने में मदद करें। इसके अलावा जब सब खाना खा लें तो टेबल साफ करने में मदद कराएं। हालांकि वे मना करेंगे लेकिन आप विनम्रता के साथ उनसे उस काम को करने देने की इजाज़त मांगे।

अपने अंदर आत्मविश्वास रखें

जब आप पहली बार लड़की के घरवालों से मिल रहे हों तो आप मुस्कुराते हुए बहुत ही शालीनता के साथ उनसे मुलाकात करें। यही नहीं बहुत ही विनम्रता के साथ उनसे हाथ भी मिलाना। इससे यह होगा कि आपको जो थोड़ी बहुत घबराहट हो रही होगी वह कम हो जाएगी। आपको डरना बिलकुल भी नहीं है और कोई भी बात करिये तो आंखों में आंखें डालकर। अपने अंदर आत्मविश्वास रखो और जो कह रहे हो वह भी बहुत आत्मविश्वास के साथ कहो।

News Hub