The Chopal

Cotton: कपास के भावों में तेजी, आवक पकड़ रही दिनोंदिन रफ्तार, त्यौहार पर मंडी में रहेगा अवकाश

Cotton Mandi Prices 2024 : त्योहारों को देखते हुए प्रदेश की सबसे बड़ी खरगोन कपास मंडी में आवक बढ़ रही है। अच्छा भाव मिलने के कारण किसान उत्साहित हैं।  

   Follow Us On   follow Us on
Cotton: कपास के भावों में तेजी, आवक पकड़ रही दिनोंदिन रफ्तार, त्यौहार पर मंडी में रहेगा अवकाश

Cotton Rates : मध्य प्रदेश की प्रमुख कपास मंडी में इन दिनों सफेद सोना यानी कपास की बंपर आवक हो रही है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर है। मंडी में कपास की कीमतें 7000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंचने के कारण किसान उत्साहित हैं।

खरगोन जिले में कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है.जिले में लगभग 2 लाख 18 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर किसान कपास उगाते हैं। 

गुरुवार को यहां 14 हजार क्विंटल कपास की आवक हुई। इस दाैरान 830 वाहन और 55 बैलगाड़ी में ऊपर लेकर किसान पहुंचे। 5800 से 7525 क्विंटल भाव रहे। अधिक नमी वाले कपास को कम जबकि सूखे और लंबे रेशे के कपास को 7000 या उससे ज्यादा भाव मिला।

उधर, अनाज मंडी में 6000 क्विंटल मक्का 2500 क्विंटल सोयाबीन और 500 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। सोयाबीन का भाव 3250 से 4465, मक्का 1500 से 2200 रुपए क्विंटल बिका।

दीपावली पर 6 दिन रहेगा अवकाश

मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने बताया दीपावली पर्व के दौरान 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक धनतेरस से लेकर भाई दूज तक मंडी में अवकाश रहेगा। इस दौरान मंडी में नीलामी बंद रहेगी। 4 नवंबर को मंडी खुलेगी।