The Chopal

Cotton Price: कपास के भाव में आया जबरदस्त उछाल, जानिए और कितनी बढ़ोतरी हो सकती है

Kpas Ka Bhav : कपास के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इन दिनों मंडियो में कॉटन का भाव 8 हजार से ऊपर पहुँच गया है। भाव में बढ़ोतरी होने की मुख्य वजह कपास की मांग तेज होना है। आईए जानते हैं विभिन्न मंडियो में कपास का भाव क्या रहा है।

   Follow Us On   follow Us on
Cotton Price: कपास के भाव में आया जबरदस्त उछाल, जानिए और कितनी बढ़ोतरी हो सकती है

Kpas Mandi Bhav : भारत में कपास की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। कपास एक बहु उपयोगी फसल है। इसका उपयोग कपड़े बनाने के साथ-साथ पशुओ के चारे में भी किया जाता है। विश्व में कपास की खेती का सबसे बड़ा क्षेत्रफल भारत का है। भारत में चार राज्य कपास उत्पादन में अपना अहम स्थान रखते हैं।

फिलहाल सभी राज्यों में किसान कपास की चुगाई कर रहे है। इसके साथ ही मंडियो में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। इस बार कपास के भाव में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह बढ़ोतरी का दौर लगातार जारी रहेगा। जिस वजह से किसानों को अच्छी आर्थिक सहायता प्रदान होगी। कई मंडियो में तो कपास के भाव 8000 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच चुके हैं। जिस वजह से किसानों में काफी खुशी और उत्साह देखा जा सकता है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वर्ष कपास के क्षेत्रफल में काफी कमी बताई जा रही है। जिसका सीधा असर कपास उत्पादन पर पड़ेगा। क्योंकि पिछले वर्ष गुलाबी सुंडी के कहर से किसान काफी परेशान हुए थे। गुलाबी सुंडी ने फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था। जिस डर से इस वर्ष किसानों ने बहुत कम कपास की बुवाई की है। वहीं दूसरी और कुछ राज्यों में बिना मौसम के बारिश के करण कपास की फसल काफी ज्यादा खराब हुई है। जिस वजह से इस वर्ष कपास का उत्पादन काफी कम होगा।

 फिलहाल कपास की मांग में अच्छी बढ़ोतरी है। जिस वजह से किसानों को कपास के दाम अच्छे मिल रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक कपास भाव में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि यह बात पूछता ता तौर पर कहीं नहीं जा सकती। क्योंकि उत्पादन कम होने की वजह से मांग पूरी नहीं होने पर भाव में बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों को पिछले वर्ष की बजाय शुरुआती दिनों में ही कपास के भाव अच्छे दिए जा रहे हैं। जिस वजह से किसानों के चेहरों पर काफी खुशी है। लिए नीचे जानिए हरियाणा और राजस्थान की प्रमुख मंडियो में कपास का भाव क्या रहा...

हरियाणा व राजस्थान की प्रमुख मंडियो में भाव रुपए प्रति क्विंटल

मंडी का नाम भाव
सिरसा मंडी में नरमा 7500 से 7970
सिरसा मंडी में कपास 7800 से 8050
ऐलनाबाद मंडी में नरमा 7521 से 7845
ऐलनाबाद मंडी में कपास 8100 से 8400
आदमपुर मंडी में नरमा 7980
श्री विजयनगर मंडी में नरमा 7500 से 7600
अनूपगढ़ मंडी में नरमा 7500 से 8200
खैरथल मंडी में कपास 7000 से 7550
बीकानेर मंडी में कपास 7681 से 7979
भीलवाड़ा मंडी में कपास 8000 से 9000
गंगापुर सिटी में कपास 8500 से 9000