The Chopal

Edible Oil Price: सोया तेल में मांग कमजोर रहने से भाव में आंशिक गिरावट, जानें मंडी में तेल-तिलहन ताजा भाव

   Follow Us On   follow Us on
Edible

Edible Oil Price: भारत देश में 2022-23 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन (नवंबर-अक्टूबर) के दौरान पाम तेल का कुल आयात 2021-22 सीजन के मुकाबले लगभग 16 प्रतिशत उछलकर 91.70 लाख टन तक पहुंचने का अनुमान है। यह पिछले चार सालों का सबसे उच्च स्तर होगा। कोरोना काल एवं लॉक डाउन के कारण पिछले दो वर्षों तक इसकी मांग कमजोर रहने के बाद अब खपत में तेजी से बढ़ोतरी भी होने लगी है। वहीं, इंडोनेशिया एवं मलेशिया में इसका दाम भी घटकर लगभग सामान्य स्तर तक आ गए है।

सोयाबीन तेल तथा सूरजमुखी तेल की तुलना में पाम तेल का भाव काफी नीचे तक चल रहा है, जो भारतीय आयातकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण भी अब साबित होगा। चालू मार्केटिंग सीजन के आरंभिक चार महीनों में देश के अंदर पाम तेल का आयात उछलकर 36.70 लाख टन पर पहुंच गया। भारत में पाम तेल का आयात मुख्यत: इंडोनेशिया, मलेशिया एवं थाईलैंड से होता है। इसके अलावा यहां अर्जेन्टीना- ब्राजील से सोयाबीन तेल एवं यूक्रेन-रूस से सूरजमुखी तेल मंगाया जाता है।

2021-22 सीजन के दौरान देश में करीब 140.70 लाख टन खाद्य तेलों का आयात भी हुआ था। वहीं, 2022-23 के सीजन में यह बढ़कर 143.80 लाख टन पर पहुंच जाने का अनुमान है। समीक्षाधीन अवधि के दौरान सोयाबीन तेल का आयात 40.50 लाख टन से घटकर 31.60 लाख टन पर सिमटने की संभावना है जबकि सूरजमुखी है तेल का आयात 19.30 लाख टन से सुधरकर 20 लाख टन पर पहुंचने की उम्मीद है। इंदौर मार्केट में सोया तेल में मांग कमजोर रहने से भाव में आंशिक गिरावट रही।

लूज तेल के मंडी रेट - (प्रति दस किलो के भाव) 

मूंगफली तेल इंदौर 1700 रुपये।
मुंबई मूंगफली तेल 1700 रुपये।
इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1100 रुपये।
इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1070-1075 रुपये।
इंदौर पाम 1025 रुपये।
मुंबई सोया रिफाइंड 1105 रुपये।
मुंबई पाम तेल 990 रुपये।
राजकोट तेलिया 2660 रुपये।
गुजरात लूज 1675 रुपये।
कपास्या तेल इंदौर 1000 रुपये।

प्लांटों के सोयाबीन के भाव - रामा 5450, सांवरिया इटारसी 5525, श्रीमहेश रिफाइनरी 5500, सोनिका बायोकेम 5500, सालासर हरदा 5511, अंबिका कालापीपल 5450, अंबिका साल्वेंट जावरा 5500, खंडवा 5500, कृति 5450, प्रकाश पीथमपुर 5500, प्रेस्टीज देवास 5500, अवि एग्रो 5400, बसंल मंडीदीप 5525, लक्ष्मी देवास 5501 रुपये।

Aaj Sarso ka bhav: आज का ताज़ा सरसों का मंडी भाव ( 10 March 2023 )