Kapas Ka bhav: नरमा और कपास की मंडियो से नए भाव जारी, जानिए कितना रहा उतार-चढ़ाव

Narma-Kapas Mandi bhav: उत्तर भारत की मंडियो में शुक्रवार को नरमा ( अमेरिकन कपास/ बीटी कॉटन ) और कपास ( Cotton Ka bhav) के भाव में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. राजस्थान और हरियाणा की मंडियो में नरमा और कपास की आवक अब धीमी पड़ रही है. जिसका कारण है सीजन अब बीत चुका है और इस साल कम भाव मिलने के कारण कई किसानों ने माल स्टॉक भी किया है. पिछले साल किसानों की फसलों को गुलाबी सुंडी से नुकसान पहुंचा था और इस साल किसानों को कपास और नरमा का उतना अच्छा भाव नहीं मिल रहा है.
कपास और नरमा की बुवाई के बाद लेट बारिश होने की वजह से गर्मी में फसलों को नुकसान पंहुचा था. इसके बाद जब बारिश शुरू हुई तो ज्यादा बारिश के कारण कपास की गुणवत्ता खराब हुई. उत्तर भारत की मंडियो में वर्तमान समय में किसानों को नरमा और कपास का भाव 7000 रुपए से लेकर 7500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच मिल रहा है. जिन किसानों ने फसल को स्टॉक किया है. उन्हें मंडी में अपडेट हुए भाव की जरूरत पड़ती है. इसलिए रोजाना हम मंडियो से भाव लेकर हाजिर होते रहते हैं.
नरमा और कपास का भाव ( रुपए प्रति क्विंटल ), Price of Narma and Cotton ( Rs per quintal )
मंडी नाम | न्यूनतम | उच्चतम |
सूरतगढ़ नरमा | 6800 | 7375 |
सूरतगढ़ कपास | - | 7500 |
अनूपगढ़ नरमा | 7000 | 7470 |
घड़साना नरमा | 7100 | 7330 |
पीलीबंगा कपास | 7801 | 8040 |
पीलीबंगा नरमा | 7325 | 7351 |
गजसिंहपुर नरमा | 6702 | 7341 |
श्री विजयनगर नरमा | 7250 | 7331 |
श्री विजयनगर कपास | - | 7545 |
जैतसर नरमा | 6000 | 7426 |
जैतसर कपास | 7500 | 7681 |
ऐलनाबाद नरमा | 6850 | 7333 |
ऐलनाबाद कपास | 7400 | 7757 |
फतेहाबाद नरमा | 7350 | 7350 |
सिरसा नरमा | 7000 | 7370 |
सिरसा कपास | 7300 | 7400 |
रायसिंहनगर नरमा | 6900 | 7335 |
आदमपुर नरमा | 7100 | 7344 |
गोलूवाला नरमा | 7000 | 7425 |
गोलुवाला कपास | 7600 | 7900 |
डिस्क्लेमर: इस लेख में बताए हुए भाव अलग-अलग मंडियो के व्यापारियों से प्राप्त किए गए हैं. कुछ भाव मंडी द्वारा जारी डेली बुलेटिन से भी लिए गए हैं. कॉटन की क्वालिटी के हिसाब से मंडियो में भाव बदलता रहता है.