Sarso Mandi bhav: सरसों भाव लगा रहें रोजाना छलांग, जानिए मंडियो में कितना पहुंचा रेट

Sarso ka bhav: सरसों के भाव मंडियो में दिन प्रतिदिन बदल रहे हैं. सोमवार को जहां सरसों के भाव में तेजी रही तो उसके दो दिन बाद भाव टूट गए. बृहस्पतिवार को फिर मामूली तेजी बनी परंतु आज शनिवार को कीमतों में मामूली गिरावट रही. अप्रत्याशित रूप से बनी हुई सरसों में ये तेजी भाव को उच्चतम स्तर पर पहुंच रही है. किसान पिछले दो महीनों में जिस प्रकार के भाव की उम्मीद लगा रहे थे. वैसा ही भाव मौजूदा समय में मंडियो में किसानों को मिल रहा है.
सरसों का भाव 5500 से बढ़ता हुआ 6500 रुपए प्रति क्विंटल तक जा पहुंचा है. यह भाव हम आपको हरियाणा की सिरसा और उसके आसपास की मंडियो का बता रहे हैं. परंतु इसके अलावा राजस्थान के जयपुर में सरसों के भाव 7000 रुपए प्रति क्विंटल से ऊपर पहुंच चुके हैं. भरतपुर मंडी में सरसों शुक्रवार को 6700 रुपए प्रति क्विंटल बिकी. रोजाना बदल रहे भाव को देखकर जिन किसानों के पास सरसों का स्टॉक बचा हुआ है वह असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है.
परंतु जिस प्रकार से सरसों के भाव मंडियो में अच्छे मिल रहे हैं. उसी को देखते हुए आपको थोड़ा माल निकाल लेना चाहिए. क्योंकि आगे आने वाले समय में तेजी आने और मंदी आने का पता नहीं चलता. मंडियो के साथ-साथ प्लांटों में भी सरसों की कीमतें बेहतर स्थिति में पहुंच गई है. सरसों में आ रहे उछाल के चलते अब खाद्य तेल भी महंगे होने लगे हैं. मुजफ्फरनगर में सरसों तेल 160 रुपए के आसपास पहुंच गया है. हम आपको इस लेख में हरियाणा राजस्थान एवं अन्य कई प्रमुख मंडियो में सरसों के भाव बताएंगे.
रुपए प्रति किवंटल
मंडी का नाम | भाव |
भरतपुर सरसों | 6700 |
हिसार सरसों | 6100/6200 |
जयपुर सरसों | 7050/7075 |
दिल्ली सरसों | 6675/6725 |
बरवाला सरसों | 6200/6225 |
कोटा सरसों | 6600 |
खैरथल सरसों | 6725 |
मुरैना सरसों | 6250 |
अलीगढ़ सरसों | 5800/6200 |
गंगापुर सिटी सरसों | 6800 |
पोरसा सरसों | 6225 |
टोंक सरसों | 6780 |
चरखी दादरी सरसों | 6650/6700 |
कुम्हेर सरसों | 6700 |
शमशाबाद आगरा सरसों | 7800 |
सुमेरपुर सरसों | 6400 |
ग्वालियर सरसों | 6500/6600 |
नेवाई सरसों | 6800 |
नंदबाई सरसों | 6700 |
दिग्नेर आगरा सरसों | 7800 |
कामां सरसों | 6700 |
अलवर सरसों | 6800 |
डिस्क्लेमर : सरसों के भाव माल की क्वालिटी के हिसाब से बदलते रहते हैं. तेजी या मंदी मांग पर निर्भर करती है. व्यापार अपने विवेक से करे,