The Chopal

किसान को बंपर लाभ दे रही ये फसल, सरकार फ्री में बांट रही बीज, आप भी करें ट्राई

गुमला जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गरमा धान की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को धान का बीज मुफ्त में दिया जा रहा है।
   Follow Us On   follow Us on
किसान को बंपर लाभ दे रही ये फसल, सरकार फ्री में बांट रही बीज, आप भी करें ट्राई

The Chopal (Agriculture News) : गुमला जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत गरमा धान की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को धान का बीज मुफ्त में दिया जा रहा है। गुमला जिले में अब तक किसानों को 64.5 क्विंटल फ्री गरमा धान का बीज दिया गया है, ताकि इसकी खेती को बेहतर बनाया जा सके। गुमला में बहुत से आदिवासी लोग रहते हैं, जो पिछड़े इलाकों में रहते हैं। यहां के लोगों का मुख्य पेशा कृषि है क्योंकि वहाँ बड़े कल कारखाने, उद्योग और रेलवे नहीं हैं।

आत्मा के तकनीकी प्रबंधक अजीत कुमार ने बताया कि गरमा धान की खेती में कई लाभ हैं।  कम समय में अधिक उत्पादन देता है। जिससे किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए निशुल्क बीज और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां के अधिकांश लोग कृषि पर निर्भर हैं। मानसून पर निर्भर होने के कारण किसान एक वर्ष में केवल एक बार धान की खेती कर सकते हैं। इनसे बचने के लिए किसानों को गरमा धान की खेती की सलाह दी जा रही है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था होने पर आप इसे मानसून से बाहर भी कर सकते हैं।

पानी वाले क्षेत्रों में उपयुक्त गरमा धान जानें। नदियों, जलाशयों और पानी वाले क्षेत्रों में गरमा धान की खेती की अधिक संभावना है। यह धान मानसून और शीतकाल में भी किया जा सकता है। जहां पर्याप्त पानी के संसाधन उपलब्ध हैं जिले में गरमा धान की खेती अभी भी संभव है। इसे इस वर्ष मार्च तक बोया जा सकता है।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन ने गरमा धान की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को DRRH2 हाइब्रिड धान के बीज मुफ्त में दिया है। 1 एकड़ में सिर्फ छह किलो बीज का उपयोग होता है। इस बीज की उपज अधिक होती है और 110 से 115 दिन में तैयार हो जाता है। साथ ही, इस बीज से उत्पादित पौधे में कीटों और बीमारियों का प्रकोप कम होता है, जो किसानों के लिए बहुत फायदेमंद है। कम समय में अधिक पैसे कमा सकते हैं।और इसके पौधे बीमार नहीं होता। जिले की 430 हेक्टेयर जमीन पर गरमा धान की खेती की योजना है।

ये पढ़ें - UP के इस जिले में होगी जमीन अधिग्रहण, 600 किसानों से लिया जाएगा सहमति पत्र

News Hub