The Chopal

Rajasthan Weather: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म, इन जिलों में लू का कहर जारी, जानें ताजा मौसम पूर्वानुमान

   Follow Us On   follow Us on
news

The Chopal, जयपुर : मौसम विभाग अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में गर्मी बढ़ने वाली है। पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी भी हो रही है। अब मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अब गर्मी भी तेज होने वाली है। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद गर्मी का रेड अलर्ट भी जारी किया जाएगा। अब राजस्थान का पारा 45 डिग्री के पार भी हो जाएगा। गर्म हवाओं के बीच राजस्थान के अधिकतर इलाकों में लू भी चलेगी। मौसम के जानकारों की माने तो मई के आखिर सप्ताह तक प्रदेश में गर्मी अपने पूरे उफान पर होगी।

आगामी 12 मई से बढ़ेगा राजस्थान का तापमान 

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आने वाले दिनों के मौसम का हाल बताने की कोशिश भी की है। 12 और 13 की दोपहर में तापमान में रिकॉर्ड बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की ओर से आम जनता को हिदायत दी जा रही है कि कम से कम घरों से अब बाहर निकलें। वही इधर मंगलवार की बात करे तो प्रदेश के लगभग 14 जिलों का तापमान 40 डिग्री के आँकड़े को पार कर भी गया है। रात के तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Saria Rate: सरिया में मंदी, जानें आज क्या रहें 8 से 25 सूत के ताजा बाजार रेट 

बीकानेर और जोधपुर संभाग पर दिखेगा अधिक असर

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया है कि प्रदेश में बारिश का दौर खत्म होने के साथ ही अब गर्मी के तेवर तीखे भी होने वाले हैं। आगामी दिनों में तापमान 45 डिग्री के पार तक होगा। इसका सबसे अधिक असर जोधपुर और बीकानेर संभाग में दिखाई देगा। यहां 12 मई से तापमान बड़े स्तर पर उछाल मारेगा। राजस्थान में अब लू भरी हवा भी तेज होगी।

यह भी पढ़ें: कोटा मंडी भाव 9 मई 2023: सोयाबीन में तेजी और धनिया भाव में गिरावट, जानें अन्य सभी फसल भाव